ग्वालियर

‘बहू खाने की थाली फेंक देती है, बेटे के साथ मिलकर पीटती है’… ग्वालियर में बुजुर्ग माता-पिता ने बताई आपबीती

Elderly Parents Harassment: बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग माता-पिता ने एसपी से लगाई गुहार, खुद की जान को खतरा भी बताया।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 7:00 PM IST
Gwalior Elderly Parents Harassment
Gwalior Elderly Parents Harassment, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)

Gwalior Elderly Parents Harassment: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपति ने अपने छोटे बेटे और बहू पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है। बुजुर्ग दंपति का आरोप है कि छोटी बहू और बेटा उनके साथ मारपीट करते हैं और बड़ी बहू अगर छिपकर खाना दे दे तो खाने की थाली तक फेंक देते हैं। दंपति ने छोटी बहू के मायके पक्ष पर भी धमकाने के आरोप लगाए हैं। सीएसपी ने बुजुर्ग दंपति की शिकायत सुनने के बाद संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

बेटा-बहू से प्रताड़ित माता-पिता के छलके आंसू

महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले 64 वर्षीय नरेश शर्मा मंगलवार को पत्नी पुष्पा शर्मा के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रोते हुए बताया कि छोटा बेटा मनुदत्त शर्मा और उसकी पत्नी दिव्या शर्मा बीते करीब तीन साल से संपत्ति के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। कई बार उनके साथ मारपीट भी कर चुके हैं, इतना ही नहीं बहू दिव्या के मायके पक्ष वाले भी धमकी देते हैं। बुजुर्ग दंपति ने रोते हुए एसपी से बेटे-बहू से बचाने की गुहार लगाई।

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे बुजुर्ग दंपति (Source-Patrika)

'खाने की थाली फेंक देती है बहू'

पीड़ित बुजुर्ग नरेश शर्मा के मुताबिक वो स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा मनुदत्त शर्मा एक निजी स्कूल में शिक्षक है और उन्हें प्रताड़ित करता है। उसने बड़े भाई को शराब की लत लगाकर शराबी बना दिया है। बड़ी बहू को ब्रेन हेमरेज है। उनका आरोप है कि अगर बड़ी बहू उन्हें चोरी छिपे खाना दे देती है तो छोटी बहू थाली फेंक देती है, कई बार उन्हें भूखे पेट सोना पड़ा है। इतना ही नहीं बेटे-बहू की करतूतों के सबूत जुटाने के लिए उन्होंने कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया था, लेकिन छोटे बेटे ने उसे भी तोड़ दिया। बुजुर्ग दंपति की आपबीती सुनने के बाद सीएसपी ने संबंधित थाने को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
27 Oct 2026, 7:00 PM IST
Published on: