ग्वालियर

FACEBOOK ने मिलाया इस मां को अपने बिछड़े बच्चों से, यूं रहा गुजरात से M.P का सफर

FACEBOOK ने मिलाया इस मां को अपने बिछड़े बच्चों से, यूं रहा गुजरात से M.P का सफर
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 2:09 PM IST
woman foundfacebook help a missing woman in finding her family
FACEBOOK ने मिलाया इस मां को अपने बिछड़े बच्चों से, यूं रहा गुजरात से M.P का सफर

पिंटू गोयल@श्योपुर/ढोढर...

फेसबुक ने आठ माह पहले परिवार से बिछड़ी एक महिला को मिला दिया। जनपद सदस्य सुमेर सिंह जादौन द्वारा फेसबुक पर आधार कार्ड सहित महिला की जानकारी अपलोड करने पर रेखा बाई गांव पहुंच सकी। फेसबुक पर अपलोड पोस्ट को श्रृद्धा पुर्नमिलन फाउंडेशन मुम्बई की टीम ने देखा और रेखा के परिजनों से फोन पर संपर्क किया। रेखा के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे गांव पहुंचाया गया।

यह मामला बगदिया ग्राम पचांयत के शेड़ के सहराने का है। शेड़ के सहराने का आदिवासी परिवार आठ माह पहले गुजरात में मजदूरी करने गया था। जब यह लोग मजदूरी कर गांव वापस आ रहे तभी रेखा बाई गुम हो गई थी। रेखा मानसिक रूप स बीमार थी। परिवार के लोगों ने रेखा को खोजने काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली। गांव वापस आने के बाद जनपद सदस्य सुमेर सिहं जादौन ने एक पोस्ट फेसबुक पर आधार कार्ड सहित डाली। जिसे श्रृद्धा पुर्नमिलन फाउंडेशन मुम्बई की टीम ने देखा और फेसबुक पोस्ट पर डले फोन नम्बर पर सम्पर्क किया। रविवार को महिला अपने परिवार से मिली, तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

गुजरात के मेंटल हॉस्पिटल में चला था इलाज
श्रृद्धा पुर्नमिलन फाउंडेशन मुम्बई की टीम ने बताया की गुम महिला को किसी ने गुजरात के भुज मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां उसका इलाज चला, जब रेखा ठीक हो गई, तो अस्पताल से हमें सुपुर्द कर दिया गया। हमने महिला से पूछताछ कि लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद हमने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए पता लगा।

Published on: