
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन चल रहा है। स्वास्थय विभाग, प्रशासन,पुलिस व सफाई कर्मचारी और मीडियाकर्मी दिन रात लोगों की जान बचाने के जुटे हुए हैं। इतना सब कुछ करने के बाद भी कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है लेकिन आने वाले समय में उस पर कंट्रोल पा लिया जाएगा। ऐसे में इन कर्मवीर युद्धायों का पब्लिक जगह जगह पर फूल बरसाकर स्वागत और सम्मान कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह ने अपने निवास स्थल किला परिसर पर अखबार वितरण करने वाले युवाओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसे महामारी के बीच सुबह से एक योद्धा की तरह अखबार को घर-घर पहुंचाने का कार्य करने वाले युवाओं का हम आभार व्यक्त करते हुए सम्मान करते हैं। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भी एक योद्धा की तरह सुबह 4:00 बजे से शहर की गली कालोनियों में पहुंचकर अखबार वितरण करने वाले युवा किसी योद्धा से कम नहीं है। समाज के अन्य वर्गों के लोगों को भी इन योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए।
इनका किया गया सम्मान
मंगल कुशवाहा, रवि वर्मा, मनीष कुशवाहा, सूरज वर्मा, गौरी शंकर प्रजापति, मान सिंह प्रजापति, मुरारी लाल कुशवाहा, दामोदर शर्मा, मुकेश रजक, प्रदीप रायकवार, बृजेंद्र सिंह सेंगर, पूरन सिंह कुशवाह, माखन सिंह, अधिकार वितरण करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंजाब सिंह यादव, तूफान सिंह परमार,संतोष चौबे आदि उपस्थित रहे।