ग्वालियर

लोकसभा प्रत्याशी के जाते ही भाजपा कार्यालय के बाहर फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली

घटना ठीक उस समय हुई, जब भाजपा की ओर से ग्वालियर लोकसभा के प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा भाजपा कार्यालय से रवाना हुए थे।

2 min read
gwalior bjp office firing
लोकसभा प्रत्याशी के जाते ही भाजपा कार्यालय के बाहर फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जनकगंज इलाके के गांधी मार्केट में स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग भाजपा दफ्तर के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई है। इस गोलीबारी में एक युवक के घायल होने की भी भी खबर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद सक्रीय हुई पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को भी पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि, ये घटना ठीक उस समय हुई, जब भाजपा की ओर से ग्वालियर लोकसभा के प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा भाजपा कार्यालय से रवाना हुए थे। दरअसल, रविवार को भाजपा भारत सिंह कुश्वाहा प्रत्याशी चुने जाने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इसके बाद कुछ देर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की, फिर वहां से रवाना हो गए। भाजपा प्रत्याशी कार्यालय से निकले ही थे कि, उनके स्वागत में आए भाजपा समर्थकों के दो गुटों में संघर्ष हो गया, जिसमें मारपीट के साथ साथ फायरिंग भी हुई।

भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा ने महाराज बाड़े स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपने संबोधन में लोकसभा टिकट दिए जाने पर पार्टी के संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से हम ये चुनाव जीतेंगे। सबसे बड़ी जीत 400 सीटों से अधिक भाजपा को देश में मिलेगी और निश्चित रूप से ग्वालियर से भी भाजपा को जीत हासिल होगी। पीएम मोदी के कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं कि पार्टी है। भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की वजह से जाना जाता है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट मिलता है और दल कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देते।

Published on:
03 Mar 2024 04:28 pm