4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेता एक साथ भाजपा में हुए शामिल

- कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को झटका- महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी- पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने भी छोड़ी कांग्रेस- जिले के दोनों बड़े नेता भाजपा में शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
congress leaders join bjp pandhurna

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेता एक साथ भाजपा में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के साथ साथ पूर्व सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से हालही में अलग हुए पांढुर्ना में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां जिले के बड़े नेताओं ने रविवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है।


छिंदवाड़ा जिले से हालही में अलग हुए पांढुर्ना जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे और पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर रविवार को पार्टी छोड़कर भाजपा में में शामिल हो गए हैं। उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें- Loksabha Election 2024 : बीजेपी ने फिर चौंकाया, 6 सांसदों के टिकट कटे, 5 सीटों पर नए कैंडिडेट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर दोनों नेताओं के समर्थक भी बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए है। दोनों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा के सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के और भी नेता बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।