ग्वालियर . 28 मार्च से समर सीजन की शुरुआत के साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नियमित फ्लाइट्स चल रही हैं, लेकिन इन नए शहरों के लिए फ्लाइट सेवाएं मिलने से ग्वालियर से यात्रा […]
ग्वालियर . 28 मार्च से समर सीजन की शुरुआत के साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नियमित फ्लाइट्स चल रही हैं, लेकिन इन नए शहरों के लिए फ्लाइट सेवाएं मिलने से ग्वालियर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए और भी सुविधा होगी। इसके लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे है। नई फ्लाइट मिलने से यात्रियों की संख्या में भी बढोत्तरी होगी।
फ्लाइट सेवा की बढ़ती आवश्यकता
ग्वालियर से वर्षों तक इंदौर के लिए फ्लाइट सेवा चलती रही थी, लेकिन पिछले सवा साल से यह बंद हो चुकी है, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करने की मजबूरी होती है। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने नए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत समर सीजन में हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अभी कनेक्टिविटी फ्लाइट ही सहारा
अभी ग्वालियर से जाने वाले अधिकांश यात्रियों को कनेक्टिविटी फ्लाइट का सहारा लेना पड़ता है। अधिकांश लोग दिल्ली से दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट पकड़ते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर ग्वालियर से हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होती है, तो यात्रियों को कनेक्टिविटी फ्लाइट का झंझट खत्म हो जाएगा और यात्रा करना बहुत आसान हो जाएगा।
इस हिसाब से महीने में लगभग 25,000 यात्री सफर करते हैं। यदि ये नई फ्लाइट सेवाएं शुरू होती हैं, तो यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी।
इनका कहना है
समर सीजन में हैदराबाद, इंदौर और पुणे की फ्लाइट सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं। इन फ्लाइट्स के शुरू होने से दूसरे शहरों के लिए यात्रा करना यात्रियों के लिए काफी आसान हो जाएगा।
लोकेश कुमार यादव, डायरेक्टर राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल