
ग्वालियर. देहाती इलाके घाटीगांव में युवती को मोहब्बत में फंसा कर प्रेमी छह महीने तक उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहकर दुष्कर्म करता रहा। साथ ही हर मुलाकात पर प्रेमिका को दिलासा देता रहा कि घर में बड़े बुजुर्गों से बात कर ली है, जल्द ही दोनों की शादी कर देंगे।
रविवार को प्रेमिका के सामने उसके फरेब का खुलासा हो गया कि जिसके साथ जिदंगी भर गुजारने के सपने देख रही है वह तो शादी कर चुका है तब उसने धोखा देकर शारीरिक शोषण करने वाले प्रेमी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बताया घाटीगांव में बृजेश जाटव का बस्ती में रहने वाली युवती से मेल बढ़ाया।
उससे वादा किया कि शादी करके ग्वालियर में मकान लेंगे वहां जिदंगी गुजारेंगे। उसकी बातों में युवती फंस गई। बृजेश को भविष्य मानकर परिजन से भी दूरी बनाकर उसके साथ लिव इन रिलेश्नशिप में रहने लगी। करीब छह महीने तक बृजेश ने उसे पत्नी बनाकर रखा फिर धीरे,धीरे दूरी बनाई। इस पर युवती को शक हुआ।
उसने बृजेश के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि बृजेश शादी कर चुका है। उसकी पत्नी है। गांव से भी निकलने की फिराक में है। सच सामने आया तो पीडि़ता ने थाने जाकर पुलिस से कहा कि बृजेश ने उसके साथ धोखा और शारीरिक शोषण किया है। अब आरोपी को पुलिस तलाश रही है।