ग्वालियर. पड़ोसन से दोस्ती फिर इश्क में शादी का वादा कर प्रेमी कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसे दिलासा देता रहा कि उसे दुल्हन तो बनाएगा चाहे कुछ भी करना पड़े। उसके झांसे में फंसकर प्रेमिका गर्भवती हो गई और जल्दी शादी की जिद की तो प्रेमी शादी से साफ मुकर गया। उसके फरेब से सकते में आ गई। तमाम कोशिश की प्रेमी मान जाए उसे हवाला दिया कि इस हरकत से वह बदनाम हो जाएगी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस को आपबीती सुनाई।