ग्वालियर

खौफनाक, 12 साल की बच्ची ने 4 साल के बच्चे का किया अपहरण, पत्थर से कुचला, मौत

Gwalior Kidnapping Murder: मध्यप्रदेश की संगीत नगरी ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात, 12 साल की बच्ची ने 4 साल के बच्चे का किया अपहरण, फिर कर दी हत्या...
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 8:07 AM IST
Child Murder Case gwalior
Gwalior Murder Case Child Murder Case gwalior

Gwalior Kidnapping Murder : 12 साल की बच्ची ने 4 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। पकड़ी गई तो बोली-मेरे ऊपर भूत आ गया था। वह बच्चे को घर से सुनसान इलाके में ले गई। ढाई फीट गड्ढे में सिर के बल पटक कर दबा दिया। फिर ऊपर पत्थर रख दिए। दबे रहने से मौत हो गई।

दरअसल, टाउनशिप कॉस्मो आनंदा सिटी से मंगलवार को रामकुमार वंशकार का बेटा देवराज (4) गायब हो गया था। ललितपुर से मजदूरी करने आए रामकुमार ने गुमशुदगी की शिकायत की। जैसे जांच आगे बढ़ी तो, पुलिस हैरान रह गई। बुधवार को टाउनशिप के गार्डन में खून के छींटे और बाहर एक हड्डी मिली। तब पुलिस ने माना कि बच्चा साजिश का शिकार हुआ है। बाल अपचारी लड़की और परिवार को घेर लिया। पुलिस ने बचाया।

इस कारण पुलिस को हुआ संदेह

पुलिस ट्रैकर डॉग से देवराज के शव तक पहुंची। आसपास सीसीटीवी फुटेज से वह किसी के साथ दिखा। पुलिस ने बच्चे के पिता के साथी मजदूर के परिवार को जेल की धमकी दी, तब वारदात का खुलासा किया।

पुलिस की हिरासत में बच्ची

बच्ची को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उसी ने बच्चे की हत्या की है। बच्ची से पूछताछ जारी है।

Updated on:
20 Mar 2025, 8:07 AM IST
Published on: