25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टर आमिर खान ने किसके छुए पैर कि वायरल हो गया वीडियो

Actor Aamir Khan: एक्टर आमिर खान के घर पहुंचे इस मेहमान को देखते ही आमिर खान खुद को रोक नहीं पाए और तुरंत उनके पैर छूने के लिए झुक गए, उस शख्स ने उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं रुके और पैर छूके ही माने, जानें आखिर कौन है ये शख्सियत..क्या आप जानते हैं...?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 17 Mar 2025, 3:19 PM IST

Actor Amir Khan

Actor Amir Khan: इं इंदौर के पहलवान कृपाशंकर पटेल के पैर छूते एक्टर आमिर खान, वायरल हो गया वीडियो...

Actor Aamir Khan Viral Video: मध्यप्रदेश का खंडवा शहर जो अब तक दादाजी की नगरी और किशोर कुमार के नाम से जाना जाता है, वहीं अब तो पहलवानों के नाम में भी जाना जाने लगा है। इस क्षेत्र से जुड़े ऐसे महारथी भी हैं, जिनको आमिर खान जैसे फिल्म कलाकार भी गुरु मानते हैं। जी हां, पत्रिका.कॉम बात कर रहा है इंदौर के खंडवा जिले के सोनखेड़ी गांव निवासी कृपाशंकर पटेल की। ये न केवल पहलवान हैं, बल्कि नेशनल महिला कुश्ती के कोच और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी हैं। हाल ही में आमिर खान इनके पैर छूते नजर आए. दरअसल ये वही हैं जिन्होंने आमिरखान स्टारर फिल्म दंगल के लिए एक्टर को कुश्ती की बारीकियां सिखाई थीं।

पहलवान को देखते ही पैर छूते दिखे आमिर खान

एक्टर आमिर खान उन्हें देखते ही सिर झुकाते हुए उनके पैर छूते नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। इंदौर के पहलवान कृपाशंकर पटेल के साथ ही कई मेहमान आमिर खान के घर पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान आमिर खान ने ना केवल उनका आशीर्वाद लिया बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि, आपसे मिलकर मुझे एनर्जी मिलती है।

दरअसल, कृपाशंकर रेलवे की किसी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए इनविटेशन लेकर सोमवार को मुंबई में आमिर खान के घर पहुंचे थे। जब आमिर खान ने कृपाशंकर को देखा तो, वह उन्हें देखते ही नतमस्तक हो गए और पहलवान के पैर छूने लगे। हालांकि, कृपाशंकर ने आमिर के हाथ पकड़ लिए, ताकि वो पैर ना छुएं, लेकिन इसके बावजूद आमिर ने पहलवान के पैर छूए। इस दौरान एक्टर ने पहलवान से कहा कि, 'आप मेरे गुरु हो।'

यहां जानें आखिर कौन हैं कृपा शंकर पटेल

5 अगस्त 1977 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे कृपाशंकर पटेल एक भारतीय पेशेवर पहलवान और कोच हैं। इंदौर के रहने वाले कृपाशंकर ने 2016 में आई फिल्म दंगल में आमिर खान को कुश्ती सिखाई थी. इस फिल्म में आमिर ने पहलवान का किरदार निभाया था। उन्होंने मशहूर पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका अदा की थी। उस समय कृपाशंकर विश्नोई भारतीय महिला कुश्ती टीम के कोच भी थे।

अब तक जीत चुके 11 गोल्ड

बता दें कि कृपाशंकर पटेल ने अब तक 53 अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जिनमें उन्होंने 11 स्वर्ण पदक जीते हैं। तो वहीं 8 रजत और 5 कांस्य पदक भी अपने नाम किए हैं। कृपाशंकर ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा किया है। उन्होंने 2016 में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग इंटरनेशनल रेफरी कोर्स भी डिस्टिंक्शन के साथ पास किया था। इसके बाद उन्हें यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में उन्हें नामित किया गया।

कृपाशंकर पटेल एकमात्र ऐसे पहलवान हैं, जिन्होंने एक प्रतियोगिता (राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप) में 2 स्वर्ण पदक (फ्रीस्टाइल कुश्ती और ग्रीको-रोमन कुश्ती) जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, वो भी अलग अलग इवेंट में। 2005 में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।

कृपाशंकर पटेल ने 1989 में आयोजित एशियाई कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ईरानी पहलवान केडी मोहम्मद को 8/1 के शानदार स्कोर से हराकर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में अपना पहला कदम रखा। इसके बाद से उन्होंने लगातार भारत का प्रतिनिधित्व किया और पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया। यही नहीं उन्होंने कई एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

वर्ष 2000 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

साल 2000 में खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृपाशंकर पटेल को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले 1994 में उन्हें विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पिछले साल उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के तत्वावधान में आयोजित लेवल-1 कोचिंग कोर्स पास किया। इसके साथ ही वे एक बार फिर भारतीय कुश्ती महासंघ के कोचिंग पैनल में शामिल हो गए।

आशीर्वाद लेना नहीं भूलते आमिर खान

आमिर खान हमेशा अपने गुरु कृपाशंकर पटेल का सम्मान करते आएं हैं और जब भी मिलते हैं, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। हालांकि, कृपाशंकर बिश्नोई, जो उनसे उम्र में बड़े हैं, अक्सर उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं, लेकिन आमिर अपनी श्रद्धा दिखाने से कभी भी पीछे नहीं हटते।

ये भी पढ़ें: फिल्म छावा देखने जा रही मोहन सरकार, फिल्म देखने के बाद डिनर भी साथ में

ये भी पढ़ें: चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ से एमपी के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट