ग्वालियर

Gwalior Seat Result 2024 : ग्वालियर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, 70 हजार वोटों से जीते भारत सिंह कुश्वाह

BJP Bharat Singh Kushwaha Vs Congress Praveen Pathak : लोकसभा चुनाव 2024 के रण में 4 जून को ग्वालियर लोकसभा सीट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस सीट पर भाजपा के भारत सिंह कुश्वाह ने जीत दर्ज की है।

2 min read
gwalior loksabha seat

Gwalior Seat Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पूरी तरह आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की आंधी चली है, जिसमें कांग्रेस पूरे चारों खाने चित्त हो गई है। ग्वालियर लोकसभा सीट ( Gwalior Loksabha Seat Result ) पर भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है। ग्वालियर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुश्वाह ( Bharat Singh Kushwah ) 6 लाख 71 हजार 535 वोट हासिल कर चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ( Praveen Pathak ) को 70 हजार 210 वोटों से हराया है। बता दें कि निकटतम प्रतिद्वंदी प्रवीण पाठक को कुल 6 लाख 01 हजार 325 वोट मिले हैं।

चार चुनावों से भाजपा के प्रभुत्व वाली ग्वालियर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में भी रोचक मुकाबला देखने को मिला। प्रदेश की अन्य सीटों पर सामने आए जीत के मार्जिन पर गौर करें तो अधिकतर सीटों पर ये आंकड़ा लाखों में हैं। इंदौर गुना और विदिशा सीट पर भाजपा प्रत्यासियों की जीत ने तो रिकॉर्ड कायम किया है। इस हिसाब से ग्वालियर सीट पर भाजपा कांग्रेस के बीच फाइट काफी टफ रही।

भाजपा उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह जीते

भाजपा द्वारा ऐसा प्रचार किया जाता है कि प्रदेश की ग्वालियर लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम ही काफी है। अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम की वापसी का फेक्टर यहां खासा प्रभावी रहा। वहीं, भारत सिंह के लिए क्षेत्र का पिछड़ा वर्ग और कुशवाह समाज से आने वाला मतदाता बड़ी ताकत माना गया। वहीं, इस क्षेत्र में संगठन का नेटवर्क खासा मजबूत रहा, जिका सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी बारत सिंह को मिला। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सिंह का खुद भी मजबूत नेटवर्क है।

कांग्रेस ने प्रवीण पाठक को बनाया उम्मीदवार

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी संजय पाठक की हार के कारणों पर गौर करें तो राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस बार संगठन की ओरसे चुनावी प्रचार में उन्हें खासा सहयोग नही रहा। इसी असहयोग का खामिया वो पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में भी उन्होंने उठाया था। इसके अलावा संगठन की ही क्षेत्र में कमजोर स्थिति के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में उनका खुद भी कोई मजबूत नेटवर्क नहीं है। प्रचार के लिए इन्हें समय तो कम मिला, साथ ही उस कम समय में भी अधिकतर समय रूठों को मनाने में जाता नजर आया।

क्षेत्र की जानकारी

ग्वालियर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 21,54,290 है। इनमें पुरुष मतदाता 13,37,111 हैं, जबकि महिला मतदाता 10,17,115 है, जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 64 है।

Updated on:
05 Jun 2024 12:34 pm
Published on:
29 May 2024 04:23 pm
Also Read
View All
ग्वालियर में 500 करोड़ का एयरपोर्ट: सवा दो साल में जयपुर, पुणे, कोलकाता, जम्मू, हैदराबाद और इंदौर की फ्लाइट्स बंद, अब दिल्ली-मुंबई पर भी संकट

प्रयागराज, इंदौर, सूरत और मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत, चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

50 लाख की लूट का खुलासा: सगे भाई-भाभी ही निकले मास्टरमाइंड, गर्भवती भाभी ने रचा था बंधक बनने का ढोंग

ग्वालियर… 500 करोड़ का एयरपोर्ट: सवा दो साल में जयपुर, पुणे, कोलकाता, जम्मू, हैदराबाद और इंदौर की फ्लाइट््स बंद, अब दिल्ली-मुंबई पर भी संकट

डॉक्टर को आया ‘कार्डयिक अरेस्ट’, धमनियां देने लगी झटकें, ये 6 लक्षण न करें इग्नोर