ग्वालियर

Rain Alert : ग्वालियर चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड, नए साल में बारिश के आसार और मौसम वैज्ञानिकों ने कही यह बात

चंबल में मौसम में लगातार गिरावट के चलते दिन में भी ठिठुर रहे लोग, 29 दिसंबर नौ साल में सबसे ठंडा दिन

2 min read
Dec 30, 2019
Rain Alert : ग्वालियर चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड, नए साल में बारिश के आसार

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग के कई जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। ठंड हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। ठंड की वजह से लोग बीमारियों की जकड़ में आ रहे हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार को ग्वालियर शहर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। साथ ही दिनभर ठंड रही और तापमान 2 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि कोहरा अब धीरे-धीरे कुछ कम होगा। इसके चलते रात का तापमान भी बढ़ेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक और दो जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। ठंड को देखते हुए ग्वालियर में स्वास्थ विभाग ने लोगों को जागरुक करते हुए हाईअलर्ट कर दिया है।

साथ ही सभी डॉक्टरों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। सोमवार को ग्वालियर चंबल संभाग के ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, दतिया, डबरा, श्योपुर और शिवपुरी में कडा़के की ठंड देखी गई। इससे पहले रविवार को सुबह करीब 11 बजे से धूप निकलने के बाद भी ठंड ने पिछले सालों के 29 दिसंबर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। जबकि दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को शहरवासियों को कोहरे से भी राहत मिली लेकिन दिन ढलने के बाद सर्दी के कारण लोग कांपते नजर आए।

heavy
in six districts with fogg" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/30/rain_alert_5574962-m.jpg">

दिन ठंड से ठिठुरते रहे लोग
एक ओर रविवार को शहरवासियों को कोहरे से जहां राहत रही और कोहरा न आने की वजह से धूप भी निकली। लेकिन सोमवार को तो दिनभर लोग रजाई में ही रहे और सुबह से शाम तक धूप के दर्शन भी नहीं हुए। पारा 2 डिग्री पर रहने के चलते लोग पूरे दिन ठंड से ठिठुरते रहे। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हएु स्कूलों ने छुट्टियां और आगे बढ़ा दी हैं।

और रविवार को यह रहा तापमान
शनिवार के मुकाबले रविवार के दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो रविवार को बढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह रात का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर रही। हवा की गति 1.1 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

heavy
in six districts with fogg" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/30/weather_1_5574962-m.jpg">

2 दिन बाद बारिश
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि कोहरा अब धीरे- धीरे कुछ कम होगा। इसके चलते रात का तापमान भी बढ़ेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक और दो जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Published on:
30 Dec 2019 06:45 pm
Also Read
View All