ग्वालियर

युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौके पर ही मौत

13वीं बटालियन कंपू के पीछे रहने वाले दंपती के शव घर में मिले

2 min read
Nov 24, 2019
husband and wife commit suicide in gwalior today
युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौके पर ही मौत

ग्वालियर। 13वीं बटालियन कंपू के पीछे रहने वाले एक दंपती के शव सुबह उनके घर से पुलिस ने बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कंपू 12 बीघा माधौगंज थाना क्षेत्र के 13वीं बटालियन में कल्लू टैंकर वाले के मकान के पास रहने वाले सतेंद्र सिंह चौहान उम्र 34 और अंशु चौहान उम्र 30 साल की डेड बॉडी सुबह पुलिस को उनके ही घर से बरामद की गई।

बताया जा रहा है कि पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था,जिसके चलते पति सतेंद्र ङ्क्षसह चौहान ने पहले पत्नी अंशु चौहान को गोली मार दी फिर खुद को गोली मार ली। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की तीन साल की एक बेटी भी है।

घर के सभी दरवाजे थे अंदर से बंद
मृतक के ससुर ने पुलिस को बताया कि सुबह जब उन्होंने बेटी को फोन किया तो उनकी तीन साल की बेटी अंशिका ने फोन उठाया और बोली पापा मम्मी मर गए हैं। जिसके बाद वह रोने लगी। आनन-फानन में नाना तुंरत ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी।

जब पुलिस और नाना मृतक के घर पहुंचे तो घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे। बाद में पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो वह दंपती की बॉडी को देखकर हैरान हो गए। क्योकि दोनों की डेड बॉडी के पास काफी खून पड़ा हुआ था। बाद में पुलिस ने दोनों की बॉडी को पीएम हाउस भिजवाया। साथ ही परिजनों और ससुर से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।


रोने लगी मासूम
मृतक के ससुर ने पुलिस को बताया कि सुबह बेटी से बात करने के लिए फोन लगाया गया था तो फोन उनकी तीन साल की बेटी ने उठाया। जिसने उन्हें बताया कि नाना मम्मी और पापा मर गए हैं। जिसके बाद वह रोने लगी। बाद में किसी तरह उसे समझाया और तुंरत ही आने की बात कही गई।

Updated on:
24 Nov 2019 08:20 pm
Published on:
24 Nov 2019 04:00 pm