ग्वालियर

मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था,पत्नी की याद आ रही है और अब….

husband commit suicide in karva chauth day : करवाचौथ पर पत्नी की याद आई तो ऑटो चालक ने गोली मारकर की खुदकुशी

3 min read
Oct 18, 2019
husband commit suicide in memory of his wife on karva chauth
मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था, पत्नी की याद आ रही है और..

ग्वालियर। मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था अब पत्नी की याद आ रही है और अब मैं उसके बिना जी नहीं सकता। मेरी मौत का कारण सुरेश और ममता हैं, इन दोनों ने ही मेरी पत्नी लता को छीन लिया है। सुरेश और ममता को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए, जिससे किसी और घर बर्बाद नहीं हो सके। यह सुसाइड नोट लिखने के बाद युवक ने करवाचौथ के दिन ही अपनी जान गंवा दी। ऑटो चालक ने गुरुवार दोपहर को तमंचे से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया, मौत से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा।

उसने मुंह बोले मामा के अलावा ममेरी बहन को मौत का जिम्मेदार बताया। इन दोनों पर पहली पत्नी को छोड़ जाने का दोषी बता कर लिखा है करवाचौथ पर उसे पहली पत्नी की बहुत याद आ रही है। ऑटो चालक ने 16 दिन पहले दूसरी शादी की थी, करवाचौथ पर पत्नी उसकी लंबी उम्र कामना कर रही थी। ऑटो चालक ने अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद किया फिर तंमचे से खुद को शूट कर लिया। विजय कुशवाह (38) निवासी तिघरा रोड गुरुवार को काम पर नहीं गया था। घर से कुछ दूरी पर रहने वाला मामा रमेश कुशवाह से उसका झगड़ा चल रहा था। इसलिए विजय सुबह ऑटो लेकर नहीं गया था। उसकी पत्नी रामा और गोद लिया बेटा भी घर में थे।

विजय उनके साथ बैठा था फिर अचानक दूसरे कमरे में चला गया उसका दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। करीब 10 मिनट बाद कमरे के अंदर से धमाके की आवाज आई तो पत्नी रामा ने खिडक़ी से झांका विजय का सोफे पर खून से लथपथ बैठा था, उसके पैर के पास तंमचा पड़ा था। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तब तक विजय की मौत हो चुकी थी। लालाराम कुशवाह निवासी लक्कडख़ाना ने बताया विजय कुशवाह उनका ***** था। करीब 16 साल पहले उसने बैतूल निवासी लता से शादी की थी, करीब 6 महीने पहले लता उसे छोड़ गई।

विजयसिंह को शक था कि लता से अलगाव के पीछे उसका मुंह बोला मामा सुरेश और सगे मामा रमेश की बेटी ममता शामिल है, इसलिए उसका दोनों विवाद होता रहता था। दो दिन से रमेश के परिवार से कहासुनी में मामा का परिवार उसकी मारपीट कर गया था। विवाद बढऩे पर रिश्तेदार भी विवाद को खत्म कराने के लिए इक_ा हुए थे, गुरुवार सुबह भी रमेश के परिजन लाठी फरसे लेकर उसे मारने आए थे। उसके बाद ही विजय ने खुद को गोली मारी है। पुरानी छावनी टीआइ केपीएस यादव ने बताया विजय की हैंड राइटिंग का सुसाइड नोट में लिखी इबारत से मिलान कराया जाएगा। जो बातें सामने आईं है उसके आधार पर सुसाइड केस की जांच की जाएगी।

16 दिन पहले दूसरी शादी
परिजन ने बताया कि विजय सिंह कुशवाह कुछ समय पहले मुंहबोले मामा सुरेश के साथ क्रॉकरी का काम करता था। इसलिए सुरेश का घर तक आना जाना हो गया था। लता और सुरेश में भी इस दौरान दोस्ती हुई थी। विजय को शक था कि सुरेश के भडक़ाने पर ही लता ने विजय का साथ छोड़ा था। लता के घर से चले पर विजय सिंह अकेला रहा गया था। परिवार के लोगों के समझाने पर उसने 1 अक्टूबर को नरवर निवासी रामा से शादी की और उसी दिन नया ऑटो खरीदा था।

सुसाइड नोट में लिखा
मेरी मौत का कारण सुरेश और ममता हैं, इन दोनों ने ही मेरी पत्नी लता को छीन लिया है । सुरेश और ममता को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए, जिससे किसी और घर बर्बाद नहीं हो सके। मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। पत्नी की याद आ रही है।
(जैसा कि इबारत विजय के शव के पास मिले सुसाइड में लिखी मिली)

जेब में मिला कारतूस, पैरों के पास मिला सुसाइड नोट
विजय के सुसाइड का पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, तलाशी लेने पर विजय की पेंट की जेब से 315 बोर का जिंदा कारतूस भी मिल गया। विजय के पास तमंचा कहां से आया परिजन नहीं बता रहे हैं। मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट भी विजय के पैरों के पास पड़ा मिला। सुसाइड केस की सूचना पर जनकगंज पुलिस भी तिघरा रोड पर पहुंच गई, फिर हद नापी तो मामला पुरानी छावनी थाने का निकला।

Published on:
18 Oct 2019 06:44 pm