ग्वालियर

डबरा में जीतू पटवारी का संकल्प, KG से PG तक मुफ्त पढ़ाई, OBC आरक्षण पर एकजुट होने की अपील

Jitu Patwari Dabra : डबरा पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कुशवाह समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में सहभागिता कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके परिजन से संवाद किया।
2 min read
jitu patwari dabra
कार्यक्रम में कुशवाह समाज के सदस्यों के साथ जीतू पटवारी (फोटो सोर्स: @INCMP)

MP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाले डबरा दौरे पर हैं। यहां वो डबरा में आयोजित कुशवाह समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश के लिए 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के मामले में विपक्षी दलों के सभी जन प्रतिनिधियों से एकजुट होकर आवाज उठाने की मांग की है, वहीं बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो KG से लेकर PG तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी।

इस संबंध में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कार्यक्रम के पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'आज डबरा में कुशवाह समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में सहभागिता कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके परिजन के साथ संवाद भी किया। प्रतिभाओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक है! शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देकर ही हम एक सशक्त, शिक्षित एवं समृद्ध समाज की नींव रख सकते हैं।

केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का संकल्प

जीतू पटवारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, बेटे - बेटियों की बेहतर शिक्षा हर समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होना जरूरी है! हम सरकार से मांग करेंगे कि, कम से कम बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा पर तो ध्यान देना चाहिए। वैसे तो बेटे और बेटियों को बराबर मुफ्त शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन कम से कम प्रदेश की बेटियों को तो केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा देना चाहिए। इसी के साथ बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनने पर इस विषय को प्राथमिकता दी जाएगा।

OBC आरक्षण पर एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील

अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने प्रदेश में 27 फीसदी आरक्षण लागू करने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने ओबीसी आरक्षण के हक़ और न्याय की लड़ाई में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के कई दिग्गज

पटवारी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि, 'इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह जी, पूर्व मंत्री लाखन सिंह जी, विधायकगण सुरेश राजे जी, कैलाश कुशवाह जी, घनश्याम सिंह जी, वरिष्ठ नेता सुग्रीव कुशवाह जी और फेरन कुशवाह जी समेत परिवारजन उपस्थित रहे।

Updated on:
17 Oct 2026 08:13 pm
Published on:
17 Oct 2026 07:57 pm