पुरुष वर्ग में जिला खेल परिसर के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर सफलता में योगदान दिया। इनमें उत्कर्ष तोमर, किशन दादोरिया, सूर्य प्रताप सिंह, राहुल राठौर, राजआदित्य शर्मा और अभिचल शामिल हैं। सभी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर अंतर-विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में जगह बनाई।