ग्वालियर

POLITICAL GAME : JU रजिस्ट्रार पर कार्रवाई से हडक़ंप,खुद को बचाने फोटो खींचने के साथ बना रहे वीडियो

POLITICAL GAME : JU रजिस्ट्रार पर कार्रवाई से हडक़ंप,खुद को बचाने फोटो खींचने के साथ बना रहे वीडियो
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 11:58 AM IST
jiwaji university
POLITICAL GAME : JU रजिस्ट्रार पर कार्रवाई से से हडक़ंप, खुद को बचाने फोटो खींचने के साथ बना रहे वीडियो

ग्वालियर. चुनाव आयोग द्वारा जेयू कुलसचिव डॉ.आनंद मिश्रा के इंदौर ट्रांसफर के बाद विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के रिश्तेदारों में हडक़ंप का माहौल देखा गया। शैक्षणिक संस्थानों के साथ विभिन्न सरकारी विभागों में उनके रिश्तेदार पूरे दिन अपनी ही ऑफिस में जमे रहे।


लंच के समय भी वे पूरे समय अपनी सीट पर बैठकर फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाते नजर आए। उन्हें डर है क्या पता कौन शिकायत कर दे, इसलिए वे अपने को कार्रवाई से बचाने के लिए सुबूत भी जुटा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जेयू कुलसचिव पर कार्रवाई से पहले तक ज्यादातर नेताओं के रिश्तेदार हाजिरी लगाकर चुनाव प्रचार के लिए निकल जाते थे, इस दौरान वे बैठकों में शामिल होने के साथ ही लोगों को वोट के लिए मनाने भी जाते थे लेकिन शनिवार को नजारा ही अलग दिखा।

तेरी गलियों से भी नहीं गुजरेंगे
चुनाव में विरोधियों से दो-दो हाथ करने वाले इन उम्मीदवारों का जेयू कुलसचिव पर कार्रवाई के बाद कहना है कि अब वे उन गलियों से भी नहीं गुजरेंगे जहां चुनावी बैठकें और जनसंपर्क किया जा रहा है। क्यों कि कब कौन किस समय उनकी वीडियो और फोटो बनाकर चुनाव आयोग को शिकायत कर दे, कहा नहीं जा सकता। इस दौरान इन दबंग रिश्तेदारों ने अपने चेलों से भी कार्यस्थल के दौरान किनारा कर लिया है। शनिवार को ये लोग अपनी ऑफिसों में अकेले बैठे ही नजर आए।

Updated on:
4 Nov 2018, 11:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज