15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP LIST ANNOUCED: कई सीटों पर दावेदारों और समर्थकों में नाराजगी, भितरवार और डबरा अभी तक घोषित नहीं

BJP LIST ANNOUCED: कई सीटों पर दावेदारों और समर्थकों में नाराजगी, भितरवार और डबरा अभी तक घोषित नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 3 Nov 2018, 10:42 AM IST

bjp candidate list

BJP will cut tickets of 35 % non performer MPs in UP

ग्वालियर. भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के साथ ही पार्टी में बगावत के स्वर सुनाई देने लगे हैं। सबसे अधिक नाराजगी ग्वालियर दक्षिण में दावेदार रहे अन्य नेताओं में और ग्वालियर पूर्व से टिकट कटने पर मंत्री मायासिंह के समर्थकों में दिखाई दे रही है।

शुक्रवार को भाजपा हाईकमान ने १७७ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कीै, जिसमें ग्वालियर-चंबल की आधा दर्जन से अधिक सीटों को छोडक़र अन्य प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस सूची के घोषित होने के बाद टिकट पाने में जुटे नेता और उनके समर्थकों में गुस्सा पैदा हो गया है। इसके साथ ही बगावत के स्वर सुनने को मिलने लगे हैं।

MP Election 2018: लिस्ट जारी होते ही भाजपा नेत्रियों का झगड़ा सडक़ों पर,दिग्गज नेताओं में हडक़ंप

भाजपा में डबरा, भांडेर, भितरवार, दिमनी जैसी कई सीटों पर सहमति न हो पाने से शुक्रवार को प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए। संभाग की अधिकतर सीटों पर वर्तमान विधायकों को रिपीट किया है। मुरैना और शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र के भाजपाई भी खफा हैं। प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री मायासिंह के समर्थकों ने टिकट कटने पर नाराजगी जताई, लेकिन भाजपा को जिताने की बात भी कही।

बड़ी खबर: छोटे भाई नरोत्तम मिश्र का चुनाव प्रचार करने पर जेयू कुलसचिव को हटाया, इंदौर तबादला

इधर... देर रात तक घोषित नहीं हो पाई कांग्रेस की सूची , कांग्रेसी देर रात तक लगाए रहे टकटकी
कांग्रेस की सूची भाजपा से पहले आने की खबर कई दिनों से चल रही थी, लेकिन भाजपा की सूची जारी होने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई। कांग्रेसजन देर रात तक टीवी पर टकटकी लगाए रहे। दोपहर में सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की सूची चली, जो फर्जी निकली।

mp election 2018 : भाजपा के ये दिग्गज नेता विकास के लिए कभी नहीं हुए एक,चुनाव पर पड़ेगा बड़ा असर