भारत- पाकिस्तान में युद्ध तीन बार हुआ, जिसमें 1965, 1971 और 1999 में
ग्वालियर। 26 जुलाई 1999 कारगिल युद्ध हुआ। जिसमें जीत भारत की हुई। इसीलिए इस दिन यानी 26 जुलाई को पूरे भारत में विजय दिवस मनाया जाता है। इस विजय दिवस पर हम आपको बता रहे हैं भारत पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी यादें। भारत-पाकिस्तान के बीच आजादी मिलने के बाद से ही हमेशा तनातनी रही है। पाक हमेशा से ही अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए भारत को उकसाता रहा है। हालांकि इसका खामियाजा पाकिस्तान को ही भुगतना पड़ा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच तीन युद्ध हुए। जिसमें सन 1965,1971 और 1999 में दोनों देशों के बीच लड़ाई हुई। इन तीनों युद्ध में ही पड़ोसी देश को मुंह की खानी पड़ी। सबसे आखिर यानी 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। जिसमें भारत ने 527 जवानों की शहादत देकर विजय प्राप्त की थी। 26 जुलाई 1999 को ही हमारी जीत पर मुहर लगी थी। तभी से 26 जुलाई को पूरे भारत में विजय दिवस मनाया जाता है। यह हमला 24 जून, 1999 को टाइगर हिल पर पाकिस्तानी घुसपैठियों पर हुआ था।
दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर हुई इस जंग में भारतीय वायु सेना ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन किया था। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि कारगिल संघर्ष ऊंचाई की परिस्थितियों में युद्ध में वायु शक्ति के उपयोग का एक अनुकरणीय अनुभव प्रदान करता है। इस युद्ध में कई वीरों ने अपने प्राण देश के लिए न्यौछावर कर दिए। उन्होंने बताया कि इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों ने दुश्मन को उसके दुस्साहस का सबसे बड़ा सबक सिखाया था। इतना ही नहीं इस युद्ध में मिराज-2000 की काफी अहम भूमिका रही। युद्ध के दौरान वायुसेना ने ऑपरेशन विजय सागर को सेना के ऑपरेशन विजय के एक भाग के रूप में संचालित किया था।