ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक यह आंकड़ा 4629 हो चुका है। शनिवार की शाम को आई कोरोना जांच में अंचल में 80 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिसमें ग्वालियर में 28 मुरैना 22, भिण्ड में 03 शिवपुरी में 08 दतिया में 15 और श्योपुर में 04 मिले। इसके साथ ही दो लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि रविवार को ग्वालियर अंचल में टोटल लॉकडाउन के चलते सुबह से प्रशासन सख्त दिखा और सड़कों पर एकदम सुनसान देखी गई। वहीं लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे।