ग्वालियर

केरल की बाढ़ का MP के बाजार पर दिखा असर, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल की बाढ़ का MP के बाजार पर दिखा असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2018, 4:16 PM IST
Kerala MPs demand floods to be declared natural calamity
केरल की बाढ़ का MP के बाजार पर दिखा असर, यहां देखें पूरी लिस्ट

ग्वालियर/श्योपुर । केरल में आ रही बाढ़ का असर अब शहर के बाजार पर भी दिखने लगा है। भीषण बाढ़ के कारण वहां से आने वाले सामान की आपूर्ति ठप हो गई है। जिस कारण मसालों के आयटमों में बढ़ोत्तरी हो गई है। वहीं नारियल और जायफल के दामों में भी तेजी आई है ।

दरअसल रक्षाबंधन पर्व पर नारियल की खपत सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा रहती है। क्योंकि रक्षाबंधन पर बहने भाइयों को राखी बांधने के दौरान नारियल भेंट करती है। वहीं पूजा के दौरान भी नारियल का उपयोग होता है। कारोबारियों का कहना है कि नारियल और मसालों के दाम अब उनकी आवक पर निर्भर रहेंगे। यदि आवक शुरु नहीं हुईतो उनके दाम और बढ़ सकते है।

बताया गया है कि केरल से नारियल, हरी इलायची,काली मिर्च, जायफल सहित अन्य मसाला सामग्री आती है। लेकिन बाढ़ के कारण पिछले कुछ समय से इन सामानों की सप्लाई बंद हो गई है और आवक नहीं होने से इन वस्तुओं के दाम में तेजी शुरु हो गईहै। किराना व्यापारियों की माने तो अभी जो माल बाजार में आ रहा है,उसे व्यापारियों ने स्टॉक कर रखा था। इसमें भी तेजी आ जाने के बाद बाजार में महंगाई छा गई है। शहर के किराना व्यापारियों का कहना है कि केरल में आई बाढ़ का असर मसालों पर सबसे ज्यादा हुआ है ।

इनका कहना

केरल में आई बाढ़ के चलते मसालों के दामों में वृद्धि हुई है। जब तक केरल की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती,तब तक मसाला दामों में बढ़ोत्तरी की संभावना है ।
दिनेश मंगल,व्यापारी


दरअसल मसाला और नारियल की आवक केरल से ही होती है। मगर बाढ़ के कारण इनकी आवक रुक गई। इसलिए मसाला और नारियल के दामों में बढ़ोत्तरी हुईहै ।
प्रदीप गर्ग,व्यापारी

मसाला के दाम बढ़े

केरल से आने वाले मसाला आयटमों के दामों में तेजी आ गई है। हरी इलायची के दामों में दो से तीन सौ रुपए की वृद्धि हो गई है। जबकि काली मिर्च के दाम भी 100 रुपए करीब बढ़ गए है। जायफल और नारियल के दाम भी उछले है ।

बढ़े हुए दामों में पर एक नजर



































मसाला आयटम पहले अब
काली मिर्च400 रु.500 रु.
हरी इलायची14001700
नारियल सूखा1520
नारियलपानी1015
जायफल800900
Published on:
Also Read
View All