ग्वालियर

Krishna Janmashtami 2018 : ठाकुर जी पर भी जीएसटी की मार,यहां देखें लिस्ट

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : ठाकुर जी पर भी जीएसटी की मार,यहां देखें लिस्ट

2 min read
Aug 31, 2018
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : ठाकुर जी पर भी जीएसटी की मार,यहां देखें लिस्ट

ग्वालियर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व इस बार 2 और 3 सितंबर को मनाया जाने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी शहरवासी कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। खासकर कान्हा को पहनाने वाली पोशाक, बांसुरी आदि की खास मांग है। वहीं जन्माष्टमी पर करने वाले व्रत-उपवास के सामान की बिक्री भी आमजन ने प्रारंभ कर दी है।

पोशाक पर 5 तो शृंगार पर 12 फीसदी जीएसटी
हर साल की तरह इस बार भी ठाकुर जी की पोशाक से लेकर शृंगार के सामान की खरीदारी तो शुरू हो गई है पर इस बार इन दोनों पर ही जीएसटी का असर है।

पोशाक पर 5 तो शृंगार के सामान पर 12 फीसदी जीएसटी के कारण दाम कुछ अधिक हो गए है। पोशाक विक्रेता गोपालदास अग्रवाल ने बताया कि बिक्री का दौर शुरू हो गया है, आमजन जन्माष्टमी के दिन तक खरीदारी करते हैं।

यह भी पढ़ें : VIDEO : बाइक से अस्पताल पहुंची प्रसूता, डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को भगाया, अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

ये हैं दाम
पोशाक 10 से 500 रुपए
मुकुट 5 से 250 रुपए
बांसुरी 10 से 50 रुपए


हार 10 से 150 रुपए
कुंडल-कड़े 10 से 50 रुपए जोड़ी

फलाहार के दाम
सिंघाड़े का आटा 175 रुपए
कूटू का आटा 200 रुपए


राजगिरे का आटा 180 रुपए
मखाने का आटा 500 रुपए
(नोट - सभी दाम प्रति किलो में)

Published on:
31 Aug 2018 11:27 am
Also Read
View All