1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : चोरों ने चटकाया सूने मकान का ताला, दुकान में भी किया चोरी का प्रयास

VIDEO : चोरों ने चटकाया सूने मकान का ताला, दुकान में भी किया चोरी का प्रयास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 30 Aug 2018, 5:05 PM IST

theft in home

VIDEO : चोरों ने चटकाया सूने मकान का ताला, दुकान में भी किया चोरी का प्रयास

श्योपुर । शहर के वार्ड क्रमांक 10 में बीती रात को एक सूने मकान का चोरों ने ताला चटका दिया। इस दौरान चोर मकान के अंदर से तीन हजार रुपए नकदी और एक जोड़ी चांदी की पायल चुरा ले गए। खास बात यह है कि चोरों ने मकान में लगी किराएदार की दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किया। मगर चोरों से दुकान के अंदर का ताला नहीं टूट पाया। जिस कारण दुकान में चोरी होने से बच गई। बुधवार सुबह घटना का पता चलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी ।

यह भी पढ़ें : VIDEO : सर्किल जेल में घुसे नौ संदिग्ध पकड़े, कोतवाली पुलिस ने दी दबिश

जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 10 निवासी देवेन्द्र शर्मा पुत्र कैलाशचंद शर्मा रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए परिवार सहित २५ अगस्त को अपने गांव लाथ चले गए। जिस कारण मकान सूना था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बीती रात को मकान का ताला चटका दिया और मकान के अंदर से बैंड पर गद्दे के नीचे रखे तीन हजार रुपए और बैड की डे्रसिंग में रखी एक जोडी चांदी की पायल कीमती लगभग ३ हजार रुपए को चोरी कर ले गए। मकान में हुई चोरी की वारदात का पता बुधवार की सुबह तब चला,जब देवेन्द्र गांव से घर लौटा ।

यह भी पढ़ें : VIDEO : बाइक से अस्पताल पहुंची प्रसूता, डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को भगाया, अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

चोर तोड़े गए ताले में भी ले गए अपने साथ

देवेन्द्र के मकान में चोरी करने के बाद चोरों ने देवेन्द्र शर्मा के मकान में किराए से लगी पूरणमल की किराने की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने दुकान का बाहर से लगा ताला तोड़ दिया। मगर चोर दुकान के अंदर के ताले को तोड़ नहीं पाए। जिस कारण दुकान में चोरी होने से बच गई ।

यह भी पढ़ें : एक सीरिंज से 20 मरीजों को इंजेक्शन लगाने पर मचा बवाल, एक की मौत, देखें वीडियो

वार्ड 10 में एक मकान में चोरी होने की रिपोर्ट आई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है ।
सुनील खेमरिया, टीआई, कोतवाली, श्योपुर