
VIDEO : सर्किल जेल में घुसे नौ संदिग्ध पकड़े, कोतवाली पुलिस ने दी दबिश
दतिया । सर्किल जेल दतिया से नौ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हाथ आ गए, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। संदिग्ध व्यक्ति जेल परिसर में किसी कैदी से मिलाई के प्रयास में गए थे। संदिग्ध लोगों के पकड़े जाने को लेकर जेल प्रशासन और पुलिस का अपना - अपना दावा है। पुलिस का कहना है कि लगातार सूचना मिल रही थी इसलिए दबिश दी गई। वहीं जेल अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने जेल परिसर में संदिग्ध लोगों के होने की सूचना पुलिस को दी थी ।
बुधवार को जेल परिसर में अचानक कोतवाली पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाए जाने की वजह से हड़कंप मच गया। इस दौरान नौ लोगों को बिना आईडी प्रूफ के गिरफ्तार किया गया। जेल परिसर से जिनको पकड़ा गया उनमें अंकित दांगी, सोनू शर्मा, मुकेश यादव, सेवक रायकवार, शिशुपाल दोहरे, राममिलन शर्मा, राममोहन शर्मा, धन्नू बंशकार व एक अन्य शामिल है। इन सभी के पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था। सभी लोग बिना आईडी प्रूफके जेल में बंद किसी अपराधी से मिलने आए थे। पुलिस सभी को पकड़ कर पूछताछ के लिए थाने ले गई। सभी के खिलाफ धारा १५१ के तहत कार्रवाई की गई है ।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं
जेल में बिना आईडी प्रूफ के कैदियों से मिलने के प्रयास में पहले भी कईलोगों को पकड़ा जा चुका है। आपराधिक किस्म के लोग अक्सर ऐसा करते हैं ।
कई दिनों से मुझे शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग अवैध रूप से मिलाई कर रहे हैं जो कि अपने आधार कार्ड रजिस्टर्ड नहीं कराए हुए हैं। इस सूचना के आधार पर हमने दबिश दी तो नौ लोग पकड़े गए। यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि वह किससे मिलने का प्रयास कर रहे थे ।
शेर सिंह, टी आई कोतवाली
मिलाई करने वालों की कम्प्यूटर में एंट्री होती है। आने - जाने वालों का आईडी प्रूफ लेते हैं। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है उनके पास आईडी प्रूफ नहीं था। संतरी ने मुझे जानकारी दी तो मैने टी आई को फोन लगाया कि जेल में कुछ बदमाश टाइप लोग आ गए हैं।
पी एस बड़ेरिया, सर्किल जेल अधीक्षक
Published on:
30 Aug 2018, 3:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.