ग्वालियर

सिरफिरे आशिक ने इलाके में पोस्टर लगाकर किया मोहब्बत का इजहार, दर्ज हुई FIR

सिरफिरे ने युवती के फोटो के साथ पोस्टर छपवाकर इलाके में लगाए पोस्टर...पोस्टर लेकर थाने पहुंचे युवती के पिता...

2 min read
,,

ग्वालियर. ग्वालियर में एक तरफा प्यार में डूबे एक सिरफिरे आशिक ने युवती के फोटो लगे पोस्टर लगवा दिए। इतना ही नहीं छात्रा को अपनी पत्नी बताते हुए सिरफिरे ने ये पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। घर के आसपास लगे पोस्टर्स को जब युवती व उसके पिता ने देखा तो उन्होंने सारे पोस्टर निकाले और थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है। आरोपी का नाम अजय करण है बताया जा रहा है कि वो छात्रा के साथ एक ही कोचिंग में पढ़ता था।

ये है पूरा मामला
मामला शहर के बहोड़ापुर की दुर्गा विहार कॉलोनी का है जहां रहने वाली एक 23 साल की छात्रा की तस्वीर के साथ पोस्टर छपवाकर एक युवक ने इलाके में लगवा दिए। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है और इसीलिए कोचिंग करती है। बताया जा रहा है कि कोचिंग के दौरान ही करीब डेढ़ साल पहले उसकी अजय करण नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। अजय छात्रा से एकतरफा प्यार करने लगा और जब उसने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो छात्रा ने इंकार कर दिया। इसी बात से बौखलाए अजय ने पहले तो छात्रा को मनाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं मानी तो उस पर दबाव बनाने लगा। आरोपी ने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे लेकिन फिर भी छात्रा नहीं मानी तो उसके नाम और फोटो के साथ पोस्टर छपवाए। जिनमें उसने छात्रा को अपनी पत्नी बताते हुए प्यार का इजहार किया है और इन पोस्टर्स को छात्रा के मोहल्ले के साथ ही पूरे इलाके में लगवा दिया। जब छात्रा व उसके पिता को इलाके में पोस्टर लगे होने की बात चली तो वो पोस्टर निकालकर थाने लेकर पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

देखें वीडियो- CMHO ऑफिस में महिला कर्मचारियों का 'दंगल'

Published on:
13 Aug 2021 03:29 pm
Also Read
View All