
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है कि कोई इतना भी नीचे भी गिर सकता है क्या। दरअसल मालकिन की बीमारी का फायदा उठाकर नौकरानी उनकी गैरमौजूदगी में उनके घर से कीमती कपड़े, गहने और पैसे चुराती रही (Maid steal saare)।
इसे भी पढ़ें : चार महीने बाद होनी थी सतनाम की शादी, उससे पहले उठी अर्थी
मालकिन इस बात से अंजान थी। बल्कि उसके घर में कोई परेशानी होती तो आगे आकर मदद करती। करीब 18 दिन पहले वह नौकरी छोडकऱ चली गई। तब तक मालकिन को चोरी का पता नहीं था। बीती रात वह एजी ऑफिस पुल से निकली,तभी नौकरानी को देखा। उन्हें लगा किसी परेशानी में होगी।
कार रोककर उसके पास गई तो दंग रह गई। नौकरानी उनकी 12 हजार की साड़ी चुराकर पहने हुई थी। उन्होंने पूछा तो टाल गई। फिर घर जाकर सामान चेक किया तो मालूम चला करीब 50 हजार की साडिय़ां,जेवर और पैसा गायब है। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंची और पूरा मामला बताया। फिर पुलिस को लेकर नौकरानी के घर छापा मारा। कुछ साडिय़ा और चद्दर बरामद हुए। पुलिस नौकरानी को पकडकऱ थाने लेकर आई।
पुलिस के मुताबिक सफायर होम्स सिटी सेंटर में रहने वाली आराधना दुबे के घर चोरी हुई है। आराधना के पति विमलेश एलआइसी में ब्रांच मैनेजर हैं। आराधना ने बताया उन्हें बीमारी के कारण आए दिन इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। घर में बुजुर्ग मां रहती थी। इसी का फायदा उठाकर नौकरानी रामवती जाटव घर से साडिय़ां, गहने और पैसे चुराती रही। पुलिस ने सागरताल सरकारी मल्टी उसके घर से कुछ सामान भी बरामद किया गया।
पूछने पर टाल गई नौकरानी
आराधना एजी ऑफिस पुल से निकली,तभी उनकी नजर अपनी नौकरानी पर पड़ी। उन्हें लगा किसी परेशानी में होगी। कार रोककर वह उसके पास पहुंची तो वह एकदम से हैरान रह गई। क्योकि जो साड़ी नौकरानी पहने हुई थी वह उनकी थी जो कि उन्होंने 12 हजार में खरीदी थी। उन्होंने पूछा तो टाल गई, फिर घर जाकर सामान चेक किया तो मालूम चला करीब 50 हजार की साडिय़ां,जेवर और पैसा गायब है। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंची और पूरा मामला बताया। पुलिस को लेकर नौकरानी के घर पहुंची तो साडिय़ा,चद्दर और नगद रुपए बरामद हुए।
तेल की पराठे पर कर दी शिकायत
आराधना के यहां घी के पराठे बनते है। वह नौकरानी को भी यही पराठे खिलाते थे। एक दिन उनकी मां ने तेल के पराठे बनाए। वह पराठे नौकरानी रामवती को भी खिलाए। इस पर वह भडक़ गए। उसने आराधना से शिकायत कर दी।
नौकरानी को पकड़ा है, पूछताछ की जा रही है
टीआई विश्वविद्यालय थाना वाय एस तोमर ने बताया कि आराधना के घर चोरी करने वाली नौकरानी को पकड़ा है। उसके घर से कुछ साडिय़ा और कपड़े भी बरामद हुए है। बाकी माल बरामद करने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।