ग्वालियर

रेप…ब्लैकमेल…आत्महत्या: गर्लफ्रेंड को हुई थी ट्यूवल प्रेगनेंसी, इसलिए छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

MP News: दतिया निवासी छात्रा को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने और उसे मरने के लिए मजबूर करने का आरोपी योगेश रावत निवासी पचोखरा गांव, दतिया अशोकनगर में मिल गया है।

2 min read
PhD Student Suicide Case (Photo Source - Patrika)

MP News: दतिया की छात्रा की मौत का गुनहगार उसका बलात्कारी प्रेमी योगेश रावत अशोकनगर से पकड़ा गया है। वहशी अब दलील दे रहा है कि वह तो छात्रा से शादी को तैयार था, उसने भी मरने की कोशिश की लेकिन बच गया पता नहीं छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। लेकिन छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट और उसका इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है योगेश की वजह से छात्रा की ट्यूवल प्रेगनेंसी हुई थी। योगेश समझ गया था कि छात्रा कभी मां नही बन पाएगी तो शादी से मुकर गया था। छात्रा का परिवार कहना है कि पुलिस ने उनके साथ इंसाफ नहीं किया हताश होकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया तब पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूले उसकी मौत के पांच घंटे बाद केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें

कमाल का आइडिया! एमपी की ये बेटियां रद्दी से चमका रहीं जरूरतमंद बच्चों की किस्मत

बंद कर लिए थे मोबाइल फोन

दतिया निवासी छात्रा को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने और उसे मरने के लिए मजबूर करने का आरोपी योगेश रावत निवासी पचोखरा गांव, दतिया अशोकनगर में मिल गया है। छात्रा ने सुसाइड कर लिया है पता चलने के बाद योगेश के परिवार ने उसे सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया था। अब उसकी तलाश में पुलिस की टीम ग्वालियर, शिवपुरी, गुरुग्राम, गुना और अशोक नगर में डेरा जमाए थीं। पुलिस का कहना है योगेश रावत ने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। वह अनजान लोगों के फोन से परिवार से बात कर ठिकाने बदल रहा था रविवार रात अशोकनगर में उसकी लोकेशन मिली तब उसे दबोचा। देर रात पुलिस की टीम उसे ग्वालियर ले आएगी।

यहां उलझी पुलिस

शारीरिक शोषण और प्रेमी के धोखे से दुखी होकर छात्रा के सुसाइड में पुलिस भी उलझ गई। मृतका के परिजन का कहना है छात्रा को योगेश ने तो धोखा दिया सिस्टम ने भी उसका साथ नहीं दिया। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे छात्रा ने आत्महत्या की उसके करीब पांच घंटे बाद पडाव थाना पुलिस ने योगेश रावत पर केस दर्ज किया। जबकि छात्रा थाने से लेकर एसएसपी दफ्तर तक योगेश की शिकायत करती रही लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

कहां लापरवाही, जांच में पता चलेगा

छात्रा से बलात्कार और उसके सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है। देर रात पुलिस उसे ग्वालियर ले आएगी। इस मामले में कानूनी कार्रवाई में कहां लापरवाही हुई है उसकी जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। - अनु बेनीवाल एएसपी

इन बिंदुओं पर जांच

-छात्रा ने शिकायत में कहा था योगेश पर 13 और 15 अप्रैल को होटल रमाया में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर बलात्कार करने और फिर शादी का हवाला देकर शारीरिक शोषण किया है। उसका वीडियो और फोटो बनाया है। योगेश के जबरिया बलात्कार से उसे ट्यूवल प्रेगनेसी हुई है। इससे उसकी बच्चेदानी निकाली गई है। इसका पता चलने के बाद योगेश ने उससे दूरी बनाई थी। योगेश की तीनों बहनें उसे धमका रही थीं।

-योगेश दलील दे रहा है 12 मई को उसने भी जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया था। उसे आमखो के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

-चिकित्सकों का कहना है ट्यूवल प्रेगनेंसी के ऑपरेशन के बाद छात्रा डिप्रेशन में थी। उसे अकेला छोड़ना भी घातक हो सकता था।

ये भी पढ़ें

भोपाल में प्रेग्नेंसी का हर तीसरा केस हाईरिस्क श्रेणी में, कम उम्र में गर्भधारण से बढ़ी मुश्किलें
Published on:
18 May 2026 12:01 pm
Also Read
View All