ग्वालियर

सरेराह युवक को किडनैप कर पेड़ पर उल्टा लटकाया, बेसबॉल के बल्लों से दो घंटे पीटा

सरेराह युवक को किडनैप कर पेड़ पर उल्टा लटकाया, बेसबॉल के बल्लों से दो घंटे पीटा

2 min read
Apr 22, 2018

ग्वालियर। कंपनी बाग मुरार से एक युवक को गुरुवार रात ६ बदमाशों ने अगवा कर लिया। उसे आरोली गांव (भिंड) लेजाकर पेड़ पर उल्टा लटकाकर करीब दो घंटे तक बेसबॉल के बल्लों से पीटते रहे। इस बीच उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उसे धमकी भी दी। जब युवक हालत बिगड़ी तो उसे मुरार स्थित एसएलपी कॉलेज के पास कार से सड़क पर फेंक कर भाग गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरार पुलिस ने छ: लोगों पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी विहार निवासी प्रदीप भदौरिया उर्फ श्यामू अपने मित्र अमित हर्षाना के साथ गुरुवार को किसी काम से कंपनी बाग आया था तभी रिंकू कांकर अपने भाई अजय, संजय, अरविंद और एक अन्य युवक के साथ आया और श्यामू को कार में अगवा कर आरोली (भिंड) ले गया। रास्तेभर उसे पीटते गए फिर गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर उल्टा लटका दिया और बेसबॉल के बल्लों से उसे पीटते रहे, जब प्रदीप बेहोश हो गया तो बदमाशों को लगा मामला गंभीर हो सकता है, इसलिए रात करीब साढ़े दस बजे उसे सड़क पर पटक गए। मुरार पुलिस ने सभी आरोपियों पर अपरहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। ये विष्णु मंगल हत्याकांड में भी आरोपी हैं।

आरोपी फरार, दोस्ती ऐसे दुश्मनी में बदली
पुलिस का कहना है, प्रदीप और रिंकू अच्छे दोस्त थे, उनका एक साथ खाना-पीना, उठना-बैठना था। 18 अप्रैल को भिंड में एक शादी में शरीक हुए तभी रिंकू ने उसे ***** कहकर बुलाया, इस पर उनमें विवाद हुआ। रिंकू ने उसे थप्पड़ मारा तो प्रदीप ने भी जवाब में चांटा जड़ दिया। उस समय तो बीच-बचाव पर मामला शांत हो गया, लेकिन रिंकू इस बात को नहीं भूला। शुक्रवार रात को मौका मिलते ही उसे अगवा करके ले गया।

सभी छह आरोपी फरार हैं। उनके घर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है।
अजय पंवार, टीआइ मुरार थाना

Published on:
22 Apr 2018 05:40 pm
Also Read
View All