5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के पास सो रहे मासूम को उठा ले युवक, फिर कर डाली ये घिनौनी हरकत

फिल्मी स्टाइल में किया बच्चे को किडनेप, नाबालिग लड़की के शादी कराने की रखी शर्त

2 min read
Google source verification
police gwalior

ग्वालियर। नाबालिग लड़की से शादी करने की जिद पर अड़े युवक ने तीन साल के मासूम को अगवा कर लिया। मासूम की मां ने किडनैपर से बच्चे को छोडऩे के लिए कहा तो बोला कि अपनी बहन से शादी करा दो तभी बच्चे को छोड़ेगा। मां ने किडनैपर से काफी मिन्नतें कीं लेकिन उसने मासूम को नहीं छोड़ा, परेशान होकर महिला थाने पहुंची, पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने महिला से किडनैपर को फोन लगवाकर बहन से झूठी शादी करने का वादा कराया। करीब पांच घंटे तक मासूम के किडनैपर के कब्जे में रहने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मासूम को मुक्त करा लिया।

यह भी पढ़ें : शादी को एक महिने पहले हुआ था ब्याह अब हो गई ये महिला विधवा, जाने क्या हुआ इसके साथ

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता टीकमगढ़ की रहने वाली है। ऊंट पुल के पास हनुमान नगर में एक निर्माणाधीन मल्टी में चौकीदारी करती है। महिला की मां भी उसके साथ रहती है। किडनैपर कमल किशोर कुशवाह का उनके यहां आना जाना था। महिला की बहन को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। शुक्रवार को कमल ने महिला की मां से छोटी बेटी से शादी कराने को कहा। मना करने पर उसने भगा ले जाने की धमकी दी। इस पर उनमें झगड़ा हो गया। कमल ने उसकी पिटाई कर दी। उसने थाने जाकर कमल की शिकायत की। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ा तो लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया था। शनिवार को करीब सुबह साढ़े ग्यारह बजे कमल महिला के मासूम का किडनैप करके भाग गया। महिला ने उसे फोन लगाया तो उसने बेटे को छोडऩे के एवज में शादी की शर्त रख दी। महिला ने इंदरगंज पुलिस थाना की मदद ली। पुलिस ने घेरा बंदी कर शाम करीब साढ़े चार बजे कमल किशोर को दबोचकर बालक को मुक्त कराकर मां के हवाले किया।

यह भी पढ़ें : युवक ने हलवाई को फेंका खौलते तेल की कढ़ाई में , कारण जान के हैरान रह जाएंगे आप

पुलिस बोली अदम चेक काटा था
पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की मां से मारपीट करनेक पर कमल के खिलाफ अदम चेक काटकर उसे पकड़ा था। बाद में उसे एडीएम के यहां पेश किया था। जहां से छूटकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

किडनैपर को फंसाने बनाई प्लानिंग

किडनेपिंग का मामला सामने आने पर पुलिस समझ गई किडनैपर मासूम को आसानी से नहीं छोड़ेगा। इसलिए पीडि़ता से किडनैपर को फोन लगवाया। उससे कहा कि वह बेटे को छोड़ देगा तो वह अपनी बहन से शादी करा देगी। सब कुछ तय होने पर उसे जिला न्यायालय के पास बुलाया। पीडि़ता अपनी मां के साथ जिला न्यायालय पहुंची। पीछे से सिविल ड्रेस में पुलिस पहुंच गई। लेकिन यहां किडनैपर नहीं आया। पीडि़ता ने दोबारा फोन लगाया तो किडनैपर बोला कि हनुमान पार्क के पास आ जाओ। मां बेटी वहां पहुंची तो उन्हें किडनैपर नजर आ गया। लेकिन वह पुलिस को पहचानते ही भाग निकला। पुलिस भी उसके पीछे भागी और पांच सौ मीटर दूर जाकर उसे दबोच लिया।

मां को देख गले से लिपटा
करीब पांच घंटे मां से अलग रहने पर मासूम सहम गया था। किडनैपर से मुक्त होने के बाद मासूम की नजर मां पर पड़ी तो वह दौड़कर मां के पास पहुंचा और उससे लिपट गया। मां भी उसे गले से लगाकर रोने लगी। पुलिस दोनों को थाने ले आई। मासूम काफी भूखा था, इसलिए पहले उसे नाश्ता मंगाकर खिलाया फिर उससे बातचीत की।