
Gwalior Brother Sister Firing: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने स्कूल जा रहे भाई-बहन पर फायरिंग की है, घटना जिले के बिजौला थाना क्षेत्र की है, जहां भाई-बहन स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल से कुछ दूरी पर ही दो बाइक से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। किसी तरह भाई-बहन ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें 6 बदमाश भाई-बहन पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है भाई-बहन रोजाना की तरह स्कूल जा रहे थे तभी रास्ते में दो बाइक से 6 युवक पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। भाई-बहन ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले भाई का कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिन युवकों ने उन पर फायरिंग की थी उनमें वो दो युवक भी शामिल थे जिनसे विवाद हुआ था। छात्र ने पुलिस को उन दो युवकों के बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट की जा रही है...