Mohan Yadav statement: ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पश्चिम बंगाल की जीत पर...। यहां पढ़ें विस्तार से...।
Mohan Yadav statement: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आए पांच राज्यों के परिणामों पर कहा है कि बीजेपी को बंगाल में जीत गौ-पालकों और गौ-माता के आशीर्वाद से मिली है। कई साल पहले ममता बनर्जी ने कंस की तरह घुसपैठिये बुलाकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की। लेकिन, जनता ने एक पल में पूरा हिसाब चुकता कर दिया।
डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। डा. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत चहुंमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावों के लिए बधाई देता हूं। आज भाजपा के मुख्यमंत्री वाले राज्यों की संख्या 17 हो जाएगी। आज पूरा देश भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद दे रहा है।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल पहुंचेंगे और नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे, तो बंगाल के विकास का नया कारवां शुरू होगा। इस तरह एनडीए का 22वां मुख्यमंत्री होगा। कितना खराब लगता है जब बांग्लादेश के घुसपैठिये भारत में आते हैं। दु्र्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि ये घुसपैठिये आते भी थे और वोट भी देते थे। कांग्रेस और ममत बनर्जी को शर्म नहीं आती, केवल अपनी कुर्सी के लिए, केवल अपने चुनाव के लिए, सत्ता के लिए क्या विदेशी लोगों से वोट डलवाओगे। जनता सब जानती है। मुझे इस बात की खुशी है कि जनता ने पूरा हिसाब चुकता कर दिया। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान जान की बाजी लगाकर देश और देशवासियों के लिए कर्तव्य पालन करते हैं। कोई घुसपैठिया आकर हमारे हक पर डाका डाले, यह हमें कभी मंजूर नहीं होगा।
इससे पहले सीएम मोहन यादव ने राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में किसानों को कई सौगातें दीं। मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर और डबरा के पशुओं, खासकर गायों को इलाज के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा। उनके लिए ग्वालियर में वेलनेस सेंटर और डबरा में नया पशु चिकित्सालय खुलेगा। इतना ही नहीं, इस वेलनेस सेंटर में पशु आहार का निर्माण भी होगा। कार्यक्रम में दूध उत्पादन से जुड़ी शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन ग्वालियर के इतिहास में दर्ज हो गया है। गौ-माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। सनातन संस्कृति में सबसे बड़ी सेवा गौ-सेवा है। भगवान शिव का वाहन नंदी है। गोपाल बोलते ही भगवान श्रीकृष्ण आशीर्वाद देते हैं। ग्वालियर के रग-रग में राजनीति, परमार्थ, पुरुषार्थ, वीरता, धीरता, गंभीरता बसी हुई है। इस शहर के जवान सीमा पर अपनी जान हथेली पर लेकर डंटे हुए हैं। सीमा पर जवान और खेत पर किसान दोनों बराबर हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 5 हजार साल पहले भी कंस ने विदेशियों को बुलाकर इस देश में अराजकता खड़ी की थी। उस दौरान भगवान कृष्ण ने दूध की ताकत से उसे उसके घर में ही मार दिया था। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने हमें दूध और मक्खन की ताकत का अंदाजा कराया। जिनके घर गाय वो गोपाल, हमारे लिए तो घर-घर गोपाल है। यह वर्ष किसान कल्याण का है। किसान-महिलाएं-युवा-गरीब, इन चारों का विकास होने पर देश-प्रदेश का विकास अपने आप होगा।
डा. मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन और भाई दूज भले ही साल में एक बार आते हों, लेकिन हम हर महीने रक्षाबंधन मनाते हैं। यह उन कांग्रेसियों और राहुल गांधी को जवाब है, जिन्होंने यह कहा था कि हम लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहनों को कभी फूटी कौड़ी नहीं दी। हमारी सरकार ने एक हजार रुपये से यह यात्रा शुरू की थी। अभी तक हम 55 हजार करोड़ की राशि बहनों के घरों तक पहुंचा चुके हैं। इस तरह प्रति बहन के हिसाब 40 हजार रुपये खातों में जमा हो चुके हैं। जबकि, अभी इस महीने का 1500 रुपया बाकी है।