ग्वालियर

mp election 2018 : टिकट के दावेदारों की बढ़ीं धडक़नें,दिनभर घनघनाते रहे मोबाइल

mp election 2018 : टिकट के दावेदारों की बढ़ीं धडक़नें,दिनभर घनघनाते रहे मोबाइल
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 2:40 PM IST
mp election 2018
MP Election 2018 tikamgarh news

ग्वालियर। भले ही कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशियों की सूची गुरुवार को ही फायनल हो गई लेकिन अधिकृत घोषणा भाजपा ने शुक्रवार की दोपहर १२ बजे की है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपनी लिस्ट जारी नहीं की है। जिससे टिकट के दावेदारों की धडक़नें बढ़ती ही जा रही है और वह अपने-अपने पसंदीदा वरिष्ठ नेताओं से मोबाइल के जरिए यह जानने का प्रयास करते रहे कि कब उनके नाम की घोषणा हो रही है। वैसे सबसे अधिक टिकट को लेकर मारामारी जिले की सभी सीटों पर मची हुई है।

भाजपा का एक धड़ा अपने-अपने पसंद के दावेदारों के नाम की पैरवी करते रहे। लेकिन गुरुवार देर रात तक न तो भाजपा की अधिकृत सूची घोषित हो पाई और न ही कांग्रेस की। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थक भी उनके घरों पर जाकर यह जानने का प्रयास करते रहे कि कब तक नाम घोषित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : mp election 2018: बीजेपी ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, इन दिग्जजों को मिला टिकट, मायासिंह का पत्ता कटा

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फार्म दाखिल करने की प्रक्रिया २ नवम्बर से शुरू हो रही है। इसके लिए नोड्यूज कराने वाले टिकट के दावेदारों के नजदीकी बिजली कंपनी और नगर निगम पहुंचते रहे। लेकिन शुक्रवार सुबह जैसे ही भाजपा ने टिकट को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी की उनमें खुशी का माहौल देखा गया।

यह भी पढ़ें :mp election 2018 : माया को सिंधिया,इमरती को नरोत्तम जिताते हैं चुनाव,भाजपा-कांग्रेस में हडक़ंप

संभावित प्रत्याशियों के भराए नामांकन
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दावेदार का नाम फायनल नहीं हुआ हो लेकिन उनका नाम बड़ी तेजी से चल रहा है,इसके लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता माधौगंज स्थित उक्त दावेदार के यहां पहुंचे और नामांकन पत्र भराने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कराई। एेसे ही दूसरी विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों से कागजी प्रक्रिया पार्टी के जुड़े अभिभाषक नेता कराते देखे गए।

Updated on:
2 Nov 2018, 2:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज