MP ELECTION 2018: बीजेपी ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, इन दिग्जजों को मिला टिकट, मायासिंह का पत्ता कटा
ग्वालियर। म.प्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 177 नामों पर पहली लिस्ट में मुहर लगा दी है। 230 में से 177 नामों पर सहमती बनते ही बीजेपी मुख्यालय से पहली सूची जारी कर दी गई है। ग्वालियर चंबल संभाग की 27 सीटों में से 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। बाकी की बची हुई सीटों पर जल्द ही लिस्ट आने की उम्मीद है। कई पुराने चेहरो पर ही पार्टी ने अपना विश्वास जताया है। इस बार ग्वालियर पूर्व से मंत्री माया ङ्क्षसह का टिकट काटा गया है। माया ङ्क्षसह के स्थान पर यह टिकट सतीश सिकरवार को दिया गया है।
श्योपुर- दुर्गालाल विजय विजयपुर- सीताराम अहिरवार
मुरैना- रूस्तम सिंह जौरा-सूबेदार सिंह सुमावली- सत्यपाल सिंह सबलगड़- मेहरबान सिंह रावत
नाम घोषित होते ही बधाईयों का दौर शुरू जैसे ही बीजेपी की पहली लिस्ट जारी की गई, उसमें अपने चहेतों का नाम देखकर नेतओं के समर्थक खुशी से झूम उठे। बधाइयां देने का दौर शुरू हो गया है साथ ही चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
मायासिंह का कटा टिकट, सतीश सिकरवार को दिया मौका ग्वालियर पूर्व से इस बार मंत्री मायासिंह के स्थान पर सतीश सिंह सिकरवार को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले कुछ समय में सतीश ङ्क्षसह सिकरवार ने कई बड़े-बड़े आयोजन कराए हैं।
ये हैं सभी सीटें
श्योपुर विजयपुर
मुरैना सबलगड़ अंबाह दिमनी सुमावली
जौरा
अटेर लहार मेहगांव भिंड गोहद
ग्वालियर ग्रामीण ग्वालियर ग्वालियर ईस्ट ग्वालियर दक्षिण भितरवार डबरा