
ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण से उम्मीदवार प्रवीण पाठक को मिले टिकट के विरोध को अभी 24 घण्टे भी नहीं बीते थे कि ग्वालियर कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। बीते 46 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे दिग्गज नेता ने टिकट न मिलने के कारण जगर की गोलियां खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। प्रेमसिंह कांग्रेस के उम्मीदवार मदन कुशवाह को टिकट मिलने का विरोध कर रहे हैं।
प्रेमङ्क्षसह कुशवाह ग्वालियर ग्रामीण से खुद के लिए टिकट की आस लगाए बैठे थे। प्रेमङ्क्षसह कुशवाह ने गोलियां खाने के पहले बताया की वे ग्रामीण सीट से उनकी जगह मदन कुशवाह को टिकट मिलने से बहुत दुखी हैं। मदन कुशवाह बाहरी आदमी में जो बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुआ है। पार्टी चाहे तो किसी और को टिकट दे लेकिन मदन कुशवाह का टिकट काट दे। मैं पिछले 46 साल से पार्टी की सेवा कर रहा हूं।
5 दिन से मुझे नींद नहीं आ रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा था मैं क्या करूं? इसलिए में चूहे मारने की गोलियां खा कर आत्महत्या कर रहा हूं। जहर खाने के बाद प्रेमसिंह की हालत बिगडऩे लगी। उनके पास मौजूद समर्थक उन्हें तुरंत ही कार में बिठा कर जेएच के लिए निकले। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
यहां प्रवीण पाठक हुआ जमकर विरोध
बीते रोज गुरूवार को ग्वालियर दक्षिण सीट से कांंग्रेस के उम्मीदवार बने प्रवीण पाठक की पार्टी के लोगों ने ही जमकर विरोध किया। पार्टी दफ्तर में जाकर जमकर नारेबाजी की और पोस्टर व बैनर फाड़ दिए। प्रवीण की फोटो पर कालिख भी पोत दी थी। जिसके बाद प्रवीण को तुरंत दिल्ली बुलाया गया है।
यादव बोले- नामांकन भरूंगा पर नहीं करूंगा बगावत
पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव 9 नवंबर को अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे। पत्रिका ने जब उनसे चर्चा की तो उन्होंने कहा, वह आज जो भी हैं, पार्टी के दम पर ही हैं। उन्होंने कहा कि वह सिंधिया के समर्थक हैं और स्व. अर्जुन सिंह के कट्टर समर्थक हैं, इसलिए पार्टी से बगावत तो कभी नहीं करेंगे, न ही वह ऐसा कोई कार्य करेंगे, जिससे उनके नेता को कष्ट हो।
यादव के निवास पर पहुंचे पाठक
कांग्रेस नेता भगवान सिंह यादव के निवास पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक अपने पिता व परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंचे। सभी ने यादव से सहयोग मांगा।