एमपी में अवैध खनन को लेकर सियासत जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक—दूसरे पर प्रहार कर रहीं हैं। आरोप—प्रत्यारोपों का खेल चल रहा है।
ग्वालियर. एमपी में अवैध खनन को लेकर सियासत जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक—दूसरे पर राजनैतिक प्रहार कर रहीं हैं। आरोप—प्रत्यारोपों का खेल चल रहा है। इस मामले में अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार के मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर निशाना साधा है।
फर्जी IAS संतोष वर्मा ने कई युवतियों को फंसाया, की चार शादियां
वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के मंत्री ओपीएस भदौरिया ने दावा किया है कि प्रदेश सरकार अवैध उत्खनन को रोकने के पूरे प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि इसी कारण मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन नहीं हो रहा है।
उन्होंने मुरैना वन विभाग की अफसर श्रद्धा पांढरे के ट्रांसफर को रूटीन प्रक्रिया बताते हुए अवैध उत्खनन को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। मंत्री ओपीएस भदौरिया ने पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में वे अवैध खनन नहीं रोक पाए थे।
इसके बाद भी डॉक्टर गोविंद सिंह प्रदेश सरकार पर अवैध खनन का आरोप लगा रहे हैं। डॉक्टर गोविंद सिंह को मंत्री भदौरिया ने नसीहत देते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के हों वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए भी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व की गलत नीतियों के चलते दाम बढ़े। हालांकि उन्होंने यह दावा भी किया कि पेट्रोल डीजल के दाम जल्द ही नियंत्रित होंगे।