ग्वालियर

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दी 500 के नोटों की गड्डी, देखते ही देखते भर गई महिला की झोली

mp news: दिव्य दरबार में आई बुजुर्ग महिला ने बताया दवाई खरीदने के पैसे नहीं हैं तो पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने झोली से निकालकर दे दी 500 के नोटों की गड्डी।
2 min read
GWALIOR
mp news dhirendra shastri donates 500 rupee bundles woman

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर के डबरा में बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार में आई एक महिला की झोली नोटों से भर गई। एक महिला अपनी फरियाद लेकर दरबार में आई थी, उसकी अर्जी भी स्वीकार हुई और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने उसे मंच पर भी बुलाया लेकिन इसके बाद जो हुआ वो शायद महिला ने भी नहीं सोचा होगा। बुजुर्ग महिला की दवा के लिए न केवल पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मदद की बल्कि भक्तों से कहकर महिला की झोली नोटों से भरवा दी।

धीरेन्द्र शास्त्री ने दी 500 के नोटों की गड्डी

जब दरबार में महिला की अर्जी लगी तो पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने उन्हें मंच पर बुलाया। महिला जनकपुर से आई थी और मंच पर आते ही रोने लगी। महिला ने बताया कि उसका बेटा शराबी है उसने सब बर्बाद कर दिया है। वो बीमार रहती है। इस पर धीरेन्द्र शास्त्री ने महिला से पूछा कि दवा खाई है कि नहीं तो महिला ने कहा पैसे नहीं थे इसलिए दवा नहीं खरीदी। इस पर धीरेन्द्र शास्त्री ने महिला से पूछा कि एक महीने की दवाई कितने की आती है इस पर महिला ने कहा 5 हजार रूपये। धीरेन्द्र शास्त्री ने तुरंत अपनी झोली खोली और 500 के नोटों की गड्डी निकालकर महिला को दी और कहा दवाई ले लेना, पूरे 10 महीने की दवाई एक साथ ले लेना।

भक्तों ने नोटों से भर दी झोली

खुद 500 के नोटों की गड्डी महिला को देने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में मौजूद भक्तों से कहा कि मंच से कहा कि आप लोग भी इनकी मदद करो। इसके बाद महिला की मदद करने के लिए लोगों की लाइन लग गई और जिससे जितना हुआ उसने महिला को उतने पैसे मदद के रूप में दिए। कुछ ही देर में महिला की झोली नोटों से भर गई। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि भले ही हमें बेटियों के विवाह में पैसे मत देना लेकिन इन बुजुर्ग महिला की मदद करो ये जरूरतमंद हैं। महिला की झोली जब नोटों से भर गई तो धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ मीडियाकर्मियों से कहा कि माता जी की झोली में जितने रुपए हैं उनको गिनकर इकहट्ठा कर दीजिए और हो सके तो अम्मा के नाम से एफडी करा दीजिए जिससे हर महीने इनकी दवाई आती रहे।

Updated on:
22 Feb 2026 10:29 pm
Published on:
22 Feb 2026 10:29 pm