
फोटो- पत्रिका
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर दौरे पर पहुंचे शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप रविवार को गोले का मंदिर स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन में सवर्ण समाज की तरफ से आयोजित सामाजिक संगोष्ठी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी को हमने बनाया है। लेकिन अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रसूल सेवक संघ और बीजेपी भीम जनता पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि इन्हें अपने मार्ग से भटकने का हमें अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें एकत्रित होने की जरूरत है।
आगे स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि जिस तरह चाणक्य ने घनानंद की सत्ता को खत्म किया था उसी तरह हम मोदी की सत्ता को खत्म करेंगे।स्वामी जी ने कहा सवर्ण समाज की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि यह एक नहीं है। लेकिन हमें एकता दिखानी होगी। यदि सवर्णों की जरूरत आपको नहीं है तो हमें भी आपकी जरूरत नहीं है। हम अपना रास्ता खुद बनाएंगे। 8 मार्च को दिल्ली में बड़ा आंदोलन रखा गया है, इसमें 15 लाख लोग देश भर से पहुंच रहे हैं।
Published on:
22 Feb 2026 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
