ग्वालियर

‘चाची’ की चाल में फंसा हरिद्वार का ‘एस्ट्रोलॉजर’, भतीजी को बना चुका था निशाना

MP News: भतीजी से नौकरी और मनपसंद वर का झांसा देकर रुपये और गहने ठगने वाले ठग को चाची ने सिखाया सबक, उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है आरोपी।

2 min read
Fake Instagram Astrologer Arrested After Aunts Clever Trap

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक छात्रा के साथ हुई जालसाजी के बाद उसकी चाची ने ऐसी चाल चली कि जालसाज जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। दरअसल शातिर ठग ने खुद को इंस्टाग्राम पर एस्ट्रोलॉजर बताकर बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा को मनपसंद वर और अच्छी नौकरी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए थे। जब ये बात छात्रा की चाची को पता चली तो चाची ने जालसाज को फंसाने के लिए ऐसी चाल चली कि जालसाज खुद चलकर ग्वालियर आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

कमरे में संदिग्ध हालत में महिला टीचर के साथ मिला युवक का शव

एस्ट्रोलॉजर बनकर भतीजी से की जालसाजी

ग्वालियर शहर के मुरार क्षेत्र में रहने वाली बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा को जनवरी 2026 में इंस्टाग्राम पर एक एस्ट्रोलॉजर का विज्ञापन दिखा। एस्ट्रोलॉजर का नाम शुभम पठान था और जब छात्रा ने उससे संपर्क किया तो एस्ट्रोलॉजर बने ठग ने कुंडली में दोष होने की बात कहते हुए पूजा-पाठ करने के लिए कहा। इसके साथ ही उसने छात्रा को झांसा दिया कि अगर पूजा-पाठ करा लोगी तो अच्छी नौकरी और मनपसंद वर की प्राप्ति होगी। छात्रा उसकी बातों में आ गई तब आरोपी ने उसे पैसे लेकर हरिद्वार बुलाया। छात्रा ने हरिद्वार न आ पाने और पैसे न होने की बात कही, जिस पर ठग ने गहनों की मांग की। इसके बाद आरोपी इसी साल जनवरी के महीने में खुद ग्वालियर आया और छात्रा से 10 हजार रुपये और सोने के लाखों के जेवरात ले गया और फिर छात्रा का नंबर ब्लॉक कर दिया।

चाची को भतीजी ने बताई सच्चाई

घर से गायब जेवरात के बारे में जब छात्रा से उसकी चाची वैशाली ने भरोसे में लेकर बात की तो छात्रा ने पूरी घटना बताई। इसके बाद चाची वैशाली ने जालसाज को सबक सिखाने की प्लानिंग की। चाची वैशाली ने छात्रा से जालसाज का इंस्टाग्राम अकाउंट लिया और उससे संपर्क करना शुरु किया। कुछ दिन पहले जालसाज से उनका संपर्क हुआ और इसके बाद चाची ने अपनी चाल चली।

चाची की चाल में फंसा जालसाज

चाची वैशाली ने गृह क्लेश का बहाना बनाकर जालसाज से कहा कि 'आपकी कृपा से अच्छी नौकरी लग गई और शादी भी हो गई है लेकिन गृह क्लेश रहता है, इसका भी समाधान करा दीजिए'। जालसाज ने फिर से पैसों की मांग की, चाची वैशाली ने जालसाज से कहा कि पैसे नहीं हैं लेकिन सोने के जेवरात हैं जो उसे दे सकती है। जेवरात के लालच में जालसाज अपने दो साथियों के साथ कार से हरिद्वार से ग्वालियर आ गया। जेवरात देने के लिए वैशाली ने जालसाज को मुरार सब्जी मंडी बुलाया, जहां पहले से पुलिस मौजूद थी। यहां जैसे ही जालसाज ने जेवरात लिए तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हालांकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे।

यूपी का रहने वाला है आरोपी

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शकील खान बताया है। वो उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है और हरिद्वार में अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी का रैकेट चलाता था। आरोपी ने ये भी बताया कि वो हिंदू नामों से एस्ट्रोलॉजर पेज बनाकर लोगों को फंसाता था, उसके निशाने पर खासकर महिलाएं और युवा होते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें

पहले पति के दोस्त और फिर कांग्रेस नेता ने लूटी महिला की आबरू
Published on:
16 May 2026 06:27 pm
Also Read
View All