ग्वालियर

एमपी में 7 साल की बेटी के सामने, पति ने कैंची से काटी पत्नी की नाक

MP News: घायल महिला की बहन का आरोप- पति धर्मेन्द्र शराब पीने का आदी, अक्सर विवाद और मारपीट करता है....।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक तस्वीर

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को एक घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कैंची से नाक काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल महिला की बहन का आरोप है कि उसका पति और सास पसंद नहीं करते हैं और अक्सर विवाद व मारपीट करते रहते थे। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में पुलिसवाले ने घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से की ज्यादती

पति ने कैंची से काटी पत्नी की नाक

घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना इलाके की है जहां रहने वाली महिला पर दोपहर करीब 12 बजे पति ने हमला कर दिया। आरोपी पति धर्मेन्द्र ने पत्नी के साथ विवाद करते हुए कैंची से उसकी नाक काट दी और लहूलुहान हालत में उसे घर में ही छोड़कर भाग गया। दोनों की एक 7 साल की बेटी है जो घटना के वक्त घर पर ही थी। घटना के बाद महिला की जेठानी तुरंत घायल हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे महिला के परिजन ने पति व सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

'झूठ बोलकर शादी की, पति कहता है पसंद नहीं करता'

घायल महिला की बहन का आरोप है कि आरोपी पति धर्मेन्द्र शराब पीने का आदी है और आए दिन विवाद करता रहता है। उन्होंने आगे बताया कि पहले तो धर्मेन्द्र और उसके परिजन ने झूठ बोलकर शादी की और बहन को पसंद न करने की बात कहकर प्रताड़ित करते हैं। आरोपी धर्मेन्द्र एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

एमपी में साढ़े 7 लाख रुपये महीना रिश्वत मांगने वाली मैडम सस्पेंड, सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन

Updated on:
06 Dec 2025 08:00 pm
Published on:
06 Dec 2025 07:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर