ग्वालियर

पहले पति के दोस्त और फिर कांग्रेस नेता ने लूटी महिला की आबरू

MP News: जेल में बंद पति की जमानत कराने के बहाने से पहले महिला से पति के दोस्त ने 2 लाख रुपये लिए फिर दुष्कर्म किया, दूर के रिश्तेदार कांग्रेस नेता ने भी लूटी आबरू।

2 min read
women sexual assault case (demo pic patrika file)

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। एक आरोपी महिला के पति का दोस्त है जबकि दूसरा महिला का दूर का रिश्तेदार है जो कि कांग्रेस नेता भी है। आरोप है कि पहले पति के दोस्त ने महिला की आबरू तार-तार की और फिर दूर का रिश्तेदार जो कि कांग्रेस नेता है ने बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

कमरे में संदिग्ध हालत में महिला टीचर के साथ मिला युवक का शव

जेल में बंद पति की जमानत का दिया झांसा

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसके पति को हत्या के अपराध में पुलिस ने पकड़ा था उसे कुछ दिन ग्वालियर जेल में रखा फिर जबलपुर जेल भेज दिया। जेल में पति की दोस्ती डिगवार, मुरैना निवासी अंकित रावत से हो गई। कुछ दिन बाद अंकित छूट गया। पति से दोस्ती का हवाला देकर अंकित पिछले साल घर आया और पति की जमानत कराने का झांसा देकर 2 लाख रुपये ले लिए फिर जमानत का हवाला देकर अंकित घर आने लगा। 25 अक्टूबर को अंकित घर आया और रात को रुक गया। देर रात करीब 1.30 बजे अंकित ने बलात्कार किया। धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो बच्चों को मार देगा। उसके बाद अंकित ने तीन चार बार शारीरिक शोषण किया।

कांग्रेस नेता बोला- बदनाम करुंगा

पीड़िता ने शिकायत में बताया पति के दोस्त अंकित रावत के द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद उसके दूर के रिश्तेदार और कांग्रेस नेता विवेक तोमर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक 25 दिसंबर को विवेक तोमर उसके घर आया और अंकित रावत के साथ संबंधों का हवाला देकर बदनाम करने की धमकी दी और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी विवेक ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर देगा और बच्चों को मार देगा।

पति रिहा हुआ तब खुलासा

पुरानी छावनी थाना टीआइ संतोष यादव ने बताया, 25 मार्च को पीड़िता का पति जेल से छूटा लेकिन महिला डर की वजह से चुप रही। दो दिन पहले उसने सास को पूरा वाक्या बताया तब घटना पता चली। सास ने पीड़िता के पति को पूरी घटना बताई और फिर पति व सास पीड़िता को लेकर पुलिस थाने आए और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर विवेक तोमर निवासी गोला का मंदिर और अंकित रावत पर बलात्कार का केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में पति की डेड बॉडी के सामने प्रेमी से बनाए थे संबंध! कातिल पत्नी बेनकाब
Published on:
16 May 2026 05:11 pm
Also Read
View All