ग्वालियर

MP Weather: चक्रवात ने ली एंट्री, 18-19-20 मार्च को आंधी-बारिश Alert

MP Weather: मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की दिशा में हुए बदलाव के कारण अगले दो-तीन दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

2 min read
MP Weather (Photo Source - Patrika)

MP Weather:एमपी के मौसम ने एक बार फिर अप्रत्याशित करवट ली है, जिससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। ग्वालियर शहर में कश्मीर की बर्फीली वादियों से आ रही ठंडी हवाओं के असर से शहर में हल्की ठंडक महसूस हुई और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश के भी आसार जताए हैं, जिससे मार्च के तीसरे सप्ताह में गर्मी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ बीते दिन न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में इसमें कमी दर्ज की गई।

वहीं अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह 5:30 बजे तापमान 19 डिग्री और 8:30 बजे 19.8 डिग्री सेल्सियस के साथ हवा में नमी घुलने से मौसम बेहद सुहावना रहा। दोपहर में सूरज की तपिश के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण उमस से राहत मिली। दोपहर 2:30 बजे तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा, जो शाम तक गिरकर 31.8 डिग्री रह गया।

ये भी पढ़ें

CM मोहन यादव का ऐलान, अब ‘खेती’ में नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपए

18 से 20 मार्च तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की दिशा में हुए बदलाव के कारण अगले दो-तीन दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 18 से 20 मार्च के बीच ग्वालियर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये सिस्टम प्रदेश के सभी हिस्सों से गुजरेगा। इस कारण कहीं बारिश, आंधी, गरज-चमक तो कहीं बादल छाए रहेंगे। विभाग की मानें तो वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और एक टर्फ की एक्टिविटी है, जिससे मौसम बदल रहा है।

कहां कब होगी बारिश

18 मार्च: ग्वालियर, मुरैना, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट

19 मार्च: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी

20 मार्च: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका युद्ध: अब केवल 6 दिन का बचा LPG स्टॉक, 600 रुपए बढ़कर कालाबाजारी शुरू !

Published on:
17 Mar 2026 04:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर