28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / जून 2027 तक पूरी होंगी अटकी योजनाएं, कलेक्टर ने तय की डेडलाइन

जून 2027 तक पूरी होंगी अटकी योजनाएं, कलेक्टर ने तय की डेडलाइन

जून 2027 तक पूरी होंगी अटकी योजनाएं, कलेक्टर ने तय की डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन पर पीएचई विभाग को फटकार, ए ग्रेड रैकिंग लाने का लक्ष्य
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:19 PM IST

जून 2027 तक पूरी होंगी अटकी योजनाएं, कलेक्टर ने तय की डेडलाइन

मुरैना. निर्माण कार्यों में देरी, बिजली संबंधी बाधाओं और भूमि की उपलब्धता के कारण अटकी योजनाओं को अब तेजी से पूरा करने की तैयारी है। कलेक्टर ने सभी प्रगतिरत योजनाओं को जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

कलेक्टर ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का काम डीपी या बिजली के तार चोरी होने के कारण बंद है, उन्हें मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आपसी समन्वय से तत्काल चालू कराएं। वहीं, पानी की टंकियों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने पर एसडीएम और तहसीलदार से समन्वय कर जमीन संबंधी समस्या का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

5 दिसंबर तक अंतिम देयक तैयार करने के निर्देश

कलेक्टर ने टेंडर जारी हो चुकी योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों के अंतिम देयक 5 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पिछले माह की प्रगति कम रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर इस माह प्रगति में सुधार लाने और विभाग की रैंकिंग ए ग्रेड तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।