पूर्वानुमान के अनुसार, रात का न्यूनतम पारा भी एक डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है, जिससे सर्दी बढ़ेगी। शुक्रवार को सुबह से ही चली सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखी। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। पारे में आई इस गिरावट से सुबह और शाम की सर्दी में इजाफा हुआ है। मौसम में इस बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं खासकर छोटे बालकों में अधिक देखने को मिल रही हैं।