ग्वालियर

weather update: मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के बाद होगी बर्फबारी, उत्तरी हवा बढ़ाएगी ठंड

mp weather update: पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने के बाद जब कश्मीर में बर्फबारी होगी, तब उत्तर से आने वाली हवा का रुख बदलेगा तब मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी।

2 min read
Nov 03, 2024

mp weather update: नवंबर की शुरुआत गर्म रही है। पिछले दस साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो इस वजह सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर होने की वजह से ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद जब जम्मू-कश्मीर राज्य में बर्फबारी होगी, उसके बाद उत्तर से आने वाली हवा मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में ठंड बढ़ाएगी।

हालांकि ग्वालियर में अगले दो हफ्ते तक मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। इस कारण दिन में गर्मी बरकरार रहेगी। क्योंकि कश्मीर में बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसे में उत्तर से भी ठंडी हवा नहीं आ रही है। उत्तर भारत से लगा होने के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड का अहसास होता है।

ये भी पढ़ें

Weather: अगले माह कंपकंपाने वाली ठंड पड़ेगी, देखें मौसम विभाग की रिपोर्ट

दरअसल अक्टूबर में शहर के मौसम में बदलाव आ जाता है। रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और नवंबर में रात में कड़ाके की ठंड होने लगती है। इस बार मौसम में बदलाव नहीं आ रहा है। अक्टूबर बिना सर्दी के बीत गया। वैसे नवंबर के पहले सप्ताह में एसी व पंखे बंद हो जाते हैं। लेकिन इस बार दिन में भी गर्मी से राहत के लिए एसी व पंखे चलाने पड़ रहे हैं।


अभी सामान्य से नीचे नहीं आएगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि नवंबर में ज्यादा कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकती है। नवंबर का सामान्य अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस है। फिलहाल पारा इससे ऊपर रहने वाला है। जबकि सामान्य न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस है। रात का तापमान भी इससे अधिक रह सकता है।

  • 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान आने पर कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाती है। इतना नीचे तापमान आने के लिए शहर को 20 नवंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।
  • जम्मू कश्मीर में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आता है। पश्चिमी विक्षोभ आने पर कश्मीर में बर्फबारी होती है। इसके गुजर जाने के बाद कश्मीर से ठंडी हवा मैदान की ओर से आती है। अभी तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया है, जिससे मौसम प्रभावित नहीं हुआ है। उत्तर हवा चलने पर ही मौसम में बदलाव आएगा।

पिछले दस साल का अधिकतम तापमान

वर्ष तारीख तापमान
2013 2 34.2
2014 6 33.9
2015 17 34.3
2016 12 34.0
2017 3 35.0
2018 3 34.8
2019 2 34.8
2020 7 33.4
2021 2 33.1
2022 4 35.3
2023 3 34.0
2024 1 35.5

Updated on:
03 Nov 2024 08:47 am
Published on:
03 Nov 2024 08:46 am
Also Read
View All

अगली खबर