ग्वालियर

MP Weather Update: 10 दिन में जुलाई का कोटा पूरा, 34 जिलों में बारिश की चेतावनी

MP Weather Update: मौसम पूर्वानुमान में गुना, ग्वालियर, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, सागर, दमोह, पन्ना, उज्जैन, शाजापुर, जबलपुर, रतलाम, सिवनी, छिंडवाड़ा आदि जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2024, 4:29 PM IST
MP Weather Update
MP Weather Update

MP Weather Update:ग्वालियर में मानसून आए दस दिन हुए हैं और दस दिन में जून व जुलाई की बारिश का कोटा पूरा हो गया है। जुलाई तक की औसत बारिश का आंकड़ा पार हो गया है। जुलाई तक 309 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि पहले हफ्ते में ही 310 मिलीमीटर बारिश रेकॉर्ड हो चुकी है।

ग्वालियर में 5 जुलाई को शहर में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था। रुक-रुककर तेज बारिश का दौर चला। शुक्रवार-शनिवार की रात बारिश शुरू होने के बाद शाम चार बजे तक बारिश नहीं थमी। इससे शहर की सड़कें पानी-पानी हो गई।

सड़कों पर जल भराव होने की वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा, लेकिन बारिश के कारण धूप नहीं निकली और दिन व रात के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दिन व रात में मौसम एक जैसा रहा। दिन का तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान में गुना, ग्वालियर, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, सागर, दमोह, पन्ना, उज्जैन, शाजापुर, जबलपुर, रतलाम, सिवनी, छिंडवाड़ा आदि जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि एक चक्रवात बना हुआ है, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

ये भी जानिए

अधिकतम तापमान-28.2 डिसे
न्यूनतम तापमान-25.6
बारिश- 115 मिमी
कुल बारिश 310 मिमी

Updated on:
28 Oct 2024, 4:29 PM IST
Published on: