ग्वालियर

उपनगर ग्वालियर में तोडफ़ोड़ का विरोध, व्यापारी लामबंद, बैठक कर मांगा मुआवजा

उपनगर ग्वालियर में कोटेश्वर से हजीरा तक सडक़ चौड़ीकरण के नाम पर आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में संभावित तोडफ़ोड़ को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिसों के विरोध में व्यापारी एकजुट होकर संघर्ष के लिए लामबंद हो गए हैं।
2 min read

  • कोटेश्वर से हजीरा तक किया जाना है सडक़ का चौड़ीकरण

ग्वालियर. उपनगर ग्वालियर में कोटेश्वर से हजीरा तक सडक़ चौड़ीकरण के नाम पर आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में संभावित तोडफ़ोड़ को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिसों के विरोध में व्यापारी एकजुट होकर संघर्ष के लिए लामबंद हो गए हैं। कुछ वर्ष पूर्व किलागेट, चौक बाजार, हजीरा और सेवानगर क्षेत्र में हुई तोडफ़ोड़ से सडक़ें चौड़ी हुईं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते खाली कराई गई जगह पर ठेले और ई-रिक्शा का अतिक्रमण हो गया। स्थिति यह है कि कोटेश्वर से किलागेट तक एक वाहन के चलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। बाजार में ठेले स्थाई रूप से लग रहे हैं। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन की अगुवाई में व्यापारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय किया गया कि यदि प्रशासन स्वामित्व की भूमि या दुकान को सडक़ चौड़ीकरण के नाम पर अधिग्रहित करता है, तो व्यापारियों को जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन द्वारा समुचित मुआवजा दिया जाए। व्यापारियों ने शीघ्र ही जिला कलेक्टर से मिलने का निर्णय किया है। कैट ने कहा कि एक ओर सरकार जनअभियान के माध्यम से समस्याओं का समाधान चाहती है, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों में भय का माहौल बनाकर उनकी स्वामित्व की भूमि और दुकानों की तोडफ़ोड़ करना चाहती है। कैट इसका भरपूर विरोध करेगा और भविष्य में आवश्यक होने पर जन-आंदोलन खड़ा करेगा। बैठक में कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, सह-महामंत्री डॉ.सौरभ खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी रौनक जैन, उपनगर के संयोजक अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र जैन, आशीष जैन मोनू, हरिशचंद जैन, सचिन भाटिया, रश्मि अग्रवाल, मनीष गोयल, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, रितिक गुप्ता, प्रतीक गोयल, किशोर जैन, अक्षत गोयल और नेमीचंद जैन उपस्थित थे। कैट का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के स्वस्थ होने पर उनसे भेंट करेगा और किलागेट पर शीघ्र ही व्यापारियों की चौपाल आयोजित की जाएगी।

Updated on:
09 Aug 2026 12:27 pm
Published on:
09 Aug 2026 12:27 pm