8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior News: 80 की स्पीड से दौड़ाई स्कूटी, लुटेरे पर भारी पड़ीं सगी बहनें

Sisters Chase Robber: कॉलेज जा रही बहनों से मोबाइल छीनकर भाग रहा था बाइक सवार, बहनों ने पीछा कर पकड़ा और जमकर पीटा, डोमिनोज में डिलेवरी बॉय का काम करता है आरोपी।
2 min read
Google source verification
gwalior sisters catch mobile snatching

sisters chase catch robber mobile snatching, मोबाइल लुटेरे को पकड़कर पीटतीं बहनें (Source-patrika)

Gwalior Sisters Chase Robber: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो सगी बहनों की हिम्मत के आगे लुटेरा पस्त हो गया। मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे का बहनों ने 80 की रफ्तार से स्कूटी दौड़ाकर पीछा किया और टक्कर मारकर गिरा दिया। लुटेरा संभल पाता इससे पहले ही दोनों बहनें उस पर टूट पड़ीं और पीटना शुरु कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने भी लुटेरे को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरे को पकड़ने वाली दोनों बहनों की हिम्मत की हर कोई तारीफ कर रहा है।

80 की रफ्तार से स्कूटी दौड़ाकर किया पीछा

घटना पड़ाव थाना क्षेत्र की है, मुरार की सीपी कॉलोनी में रहने वाली सगी बहनें रसिता अग्रवाल और अर्पिता अग्रवाल अपनी स्कूटी से रोजाना की तरह दोपहर में कॉलेज जा रही थीं। पड़ाव स्थित सोफा गैलरी के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने स्कूटी पर पीछे बैठी बहन से मोबाइल छीन लिया और बाइक तेज रफ्तार में दौड़ाकर भागने लगा। लुटेरे के द्वारा मोबाइल छीनकर भागने से बहनें घबराईं नहीं और बिना देर किए अपनी स्कूटी तेज रफ्तार में लुटेरे की बाइक के पीछे दौड़ा दी। 80 की रफ्तार से स्कूटी दौड़ाकर बहनों ने लुटेरे का पीछा किया।

बाइक को टक्कर मारकर लुटेरे को गिराया

फूलबाग के पास जैसे ही लुटेरा अपनी बाइक मोबाइल मोड़कर भागने की फिराक में था, तभी अर्पिता व रसिता ने अपनी तेज रफ्तार स्कूटी से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लुटेरा बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपनी स्कूटी छोड़ी और लुटेरे को पकड़कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शोर-शराबा सुनकर लोगों की भीड़ लग गई और जब लोगों को पता चला कि युवक मोबाइल लुटेरा है तो भीड़ ने भी उसकी पिटाई की।

आरोपी गिरफ्तार, बेटियों की हिम्मत की हो रही तारीफ

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर अपने साथ थाने लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनप्रीत बताया है, आरोपी ने बताया है कि वो पंजाब का रहने वाला है और दो दिन पहले ही पंजाब से ग्वालियर फूड डिलेवरी कंपनी डोमिनोज में डिलीवरी बॉय का काम करने के लिए आया है। उसके पास कमरा किराए पर लेने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने मोबाइल लूटा था और उसे बेचकर कमरा किराए पर लेना चाहता था। लुटेरे को पकड़ने वाली दोनों बहनों की हिम्मत की हर कोई तारीफ कर रहा है और ग्वालियर पुलिस कप्तान ने भी उन्हें सम्मानित करने की बात कही है।