ग्वालियर

अंबानी को खुली धमकी, स्टांप पेपर पर लिखकर दिया- मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी…

mukesh ambani देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को एमपी में धमकी दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2024, 8:37 PM IST
mukeshambani
mukeshambani

Mukesh Ambani Threat Letter Mukesh Ambani Gwalior Temlpe देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को एमपी में धमकी दी गई है। प्रदेश के ग्वालियर में उनके नाम से धमकी भरा पत्र सामने आया है। यह पत्र स्टांप पेपर पर लिखा गया है। पत्र में धमकी देनेवाले ने लिखा है- मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरुभाई अंबानी… हैरत की बात तो यह है कि मुकेश अंबानी के नाम धमकी भरा पत्र एक मंदिर की दान पेटी में मिला है। बड़ा मामला होने के बाद पुलिस को शिकायत की गई है।

ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी में यह पत्र मिला। ₹100 के स्टांप के ऊपर लिखे इस पत्र में धमकी देने वाले का नाम भी लिखा है। इसमें साफ लिखा है कि मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी मुंबई हैं। पत्र पढ़कर मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों का माथा ठनक गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दान पेटी में मिले ₹100 के स्टांप पर लिखा है—
शिव शक्ति की जय, मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी मुंबई हैं। पत्र भेजने वाले का नाम मनोज शर्मा पिता रामेश्वर दयाल शर्मा। पता- बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका कंपू लश्कर।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार फिलहाल इस पत्र की जांच की जा रही है। मंदिर के पीआरओ राजेश पाराशर ने बताया कि मुकेश अंबानी से जुड़ा एक पत्र मिला है जिसकी चर्चा हुई थी। उन्होंने अभी उस पत्र को ध्यानपूर्वक नहीं देखा है। अध्यक्ष के साथ चर्चा कर इस संबंध में उचित निर्णय लेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर में दान पेटी में मिली राशि की गिनती का काम चल रहा था। दान पेटी में रुपयों के साथ बड़ी संख्या में जेवर और नाग-नागिन के जोड़े भी निकले। मनोकामना पूरी होने पर भगवान को धन्यवाद देते हुए भक्तों के भी कई पत्र निकले। ऐसे ही पत्रों के बीच स्टांप पेपर मिला जिसमें मुकेश अंबानी को धमकी दी गई।

Updated on:
5 Aug 2024, 8:37 PM IST
Published on: