ग्वालियर

25 मई से आसमान से बरसेगी शहर में आग, बन रहे हैं ऐसे नक्षत्र, जानें क्या है भविष्यवाणी

25 मई से आसमान से बरसेगी शहर में आग, बन रहे हैं ऐसे नक्षत्र, जानें क्या है भविष्यवाणी
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 2:37 PM IST
nau tapa news

ग्वालियर। यूं तो गर्मी के इस मौसम में 40 डिग्री के ऊपर का जा चुका पारा सभी की हालत खराब किए हुए है। वहीं अब नौतपा के दौरान शहरवासियों को इससे अधिक गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस साल 25 मई से नौतपा लगने वाला है, जो 1 जून तक जारी रहेंगे। नौतपा की 25 मई को दोपहर 2.40 बजे हस्त नक्षत्र व ब्रज योग में शुरुआत होगी। नौतपा 1 जून को रात्रि नौ बजे समाप्त होगा।

ज्योतिषाचार्य पं.नरेन्द्रनाथ पांडेय के मुताबिक नौतपा के दौरान पारा 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 2 जून से 11 जून के बीच ग्वालियर संभाग में कहीं हल्की तो कहीं अधिक बारिश होगी। उन्होंने बताया कि ज्योतिष के सिद्धांत के मुताबिक नौतपा में अधिक गर्मी पडऩा अच्छी बारिश होने का संकेत माना जाता है। अगर नौतपा में गर्मी ठीक न पड़े, तो अच्छी बारिश के आसार कम हो जाते हैं।

इसलिए कहते हैं नौतपा
नौतपा की इस अवधि में गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच जाता है। साल में एक बार रोहिणी नक्षत्र की दृष्टि सूर्य पर पड़ती है। यह नक्षत्र 15 दिन रहता है लेकिन चंद्रमा शुरू के पहले जिन 9 नक्षत्रों पर रहता है वह दिन नौतपा कहलाते हैं। इसके अलावा वर्ष में नवीन ताप मिलने से भी इसे नौतपा कहा जाता है। रोहिणी के दौरान अगर बारिश होती है तो इसे आम भाषा में रोहिणी का गलना कहा जाता है।

Published on:
Also Read
View All