ग्वालियर

NEET 2018: भूल कर भी न लें जाऐं इन 21 चीजों को, नहीं तो बिना एग्जाम दिए आना पड़ेगा वापस

NEET 2018: भूल कर भी न लें जाऐं इन 21 चीजों को, नहीं तो बिना एग्जाम दिए आना पड़ेगा वापस
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 2:00 PM IST
neet exam 2018

ग्वालियर। नीट एग्जाम समूचे देश के साथ ग्वालियर में भी ६ मई क ो आयोजित होगा। इसके लिए सभी तैयारियंा पूरी हो चुकी हैं, जिसके लिए शहर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संचालन के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर लिटिल एंजिल्स हाईस्कूल की प्रिंसिपल शबाना रेहान को बनाया गया है।


सीबीएसई द्वारा स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिसे नीट की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7.30 बजे पहुंचना होगा। कपड़े सीबीएसई की गाईड लाइन के अनुसार ही पहनकर आने होंगे व जूते पहनने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाने की अनुमति दी गई। जिसमें स्टूडेंट का फोटो आवश्यक रूप से चिपका हो।

इस बार शहर में कुल 7575 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। एग्जाम के लिए लिटिल एंजिल्स हाईस्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय 2, 3, 4 मार्निंग स्टार स्कूल, प्रगति विद्या पीठ, आर्मी पब्लिक स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल को एग्जाम सेंटर में शामिल किया है।

मीटिंग 5 मई को
5 मई को सुबह 10.30 बजे लिटिल एंजिल में एक मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें सीबीएसई के प्रतिनिधि, अधिकारी, सीबीएसई द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हिस्सा लेंगे। साथ ही 10 परीक्षा केद्रों के अधीक्षकों को भी शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें परीक्षा संचालन व आवश्यक दिशा निर्देशों पर चर्चा की जाएगी।


आज ही देख लें सेंटर
सीबीएसई की ओर से आयोजित होने वाले नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) एग्जाम 6 मई को शहर के 10 सेंटर पर होगा। सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र को देख लें और समय से निकलें। इसके साथ ही सीबीएसई ने 21 चीजों को परीक्षा केन्द्र पर ले जाने पर रोक लगा दी है। इसके लेकर वाट्सएेप पर खूब मैसेज वायरल हुए, जिसमें स्टूडेंट्स एवं एक्सपर्ट ने इसका विरोध भी किया। कुछ स्टूडेंट्स ने सीबीएसई की इस रोक को अपनी मनमर्जी भी बताया।

21 चीजें मिलने पर कार्रवाई
स्टेशनरी आइटम पेपर्स, पेंसिल बॉक्स, पेन, स्केल, कैलकुलेटर, पर्स, बेल्ट, घड़ी, कैमरा, फोन, ब्लूटूथ, ईयर फोन, चश्मा, नोजपिन्स, अंगूठी , इयर रिंग्स, भोजन, पानी, चाय व कोल्डड्रिंग्स की बोतल ले जाने की सख्त मनाही है।

Published on:
Also Read
View All